April 27, 2026

स्वीप का मतदाता जागरूकता अभियान

Date:

Share post:

शिमला: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिला निर्वाचन विभाग, शिमला द्वारा चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम ने अब ज़ोर पकड़ लिया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 62-कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र मे मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे रा.व.मा.पा. दुर्गापुर, रा.उ.पा. टिक्कर, रा. मा. पा. सौंथल के अध्यापकों, बच्चों व स्थानीय व्यापारीयों तथा जनता को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी।

2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उपस्थित जनसमूह को मतदान करके भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूक किया। टीम ने आसपास रहने वाले लोगों को मतदान के दिन यानी 1 जुन 2024 को अवश्य मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने का निवेदन किया।

कार्यक्रम मे नोडल अधिकारीयों ने अध्यापको और स्थानीय जनता को मतदान से संबंधित शपथ भी दिलवाई। स्वीप टीम ने जनसमूह को मतदान जागरूकता के लिए चित्रकारी, स्लोगन राइटिंग इत्यादि कार्यक्रम की जानकारी दी।

स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मे मतदाता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अभियान मे नोडल अधिकारियों के अलावा मास्टर ट्रेनर चन्दर कांत और बूथ लेवल अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Today, 27 April, 2026 : World Design Day

World Design Day is observed every year on 27 April to highlight the importance of design in shaping...

शिमला में आपदा जोखिम घटाने की दिशा में बड़ा कदम

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) शिमला के तहत राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) समिति ने जिले में चल...

शिमला को मिलेगी हाइड्रोलिक पार्किंग की सौगात

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घोषणा की कि शिमला शहर में जल्द ही हाइड्रोलिक...

Dharech Turns Green with New Solar Power Plant

Sukhvinder Singh Sukhu, Chief Minister of Himachal Pradesh, inaugurated a 500 KW solar power plant in Dharech Gram...