April 16, 2026

मानसून 2024 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

Date:

Share post:

शिमला: उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां मानसून सीज़न 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को मानसून से पूर्व नालियों की सफाई करने व आवश्यक मुरम्मत करवाने के निर्देश दिए ताकि इस दौरान पानी की बेहतर निकासी हो सके। उन्होंने कहा कि सभी उपमण्डलाधिकारी, डेम प्राधिकारी एवं जिला आपदा नियंत्रण प्राधिकरण मौसम विज्ञान द्वारा जारी पूर्व चेतावनी एवं परामर्श को आमजन तक पहुंचाएं ताकि समय रहते जिला के नागरिक सजग हो सके।

उन्होंने डेम प्राधिकारी को डेम के साथ लगते क्षेत्रों की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं लोगों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन करने के निर्देश दिए ताकि उस क्षेत्र के लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो सके और किसी भी प्रकार की आपदा में जोखिम न बना रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपकरण तैयार रखने को कहा ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके।

अनुपम कश्यप ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून के दौरान जल जनित रोगों, सांप के काटने एवं दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाईयों का भण्डारण करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा सके। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति के दौरान आर्मी से भी तालमेल स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित उपमण्डलाधिकारियों को मानसून सीज़न के लिए पर्याप्त मात्रा में आवश्यक वस्तुओं का भण्डारण करने को कहा ताकि उस दौरान लोगों को राहत प्रदान हो सके। उन्होंने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को दूर-दराज के क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में खाने की सामग्री के भण्डारण के भी निर्देश ताकि सड़के बंद होने की स्थिति में क्षेत्र के लोगों को खाने की सामग्री को मुहैया करवाया जा सके।

उन्होंने लोक निर्माण, जल शक्ति एवं राज्य विद्युत बोर्ड को मानसून सीज़न के दौरान सड़कों, जल आपूर्ति लाइनों एवं बिजली की तारों को हुई क्षति को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी उपमण्डलाधिकारी को आपदा के दौरान हुई क्षति की रिपोर्टिंग राज्य आपदा नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन नमस्ते रिपोर्टिंग पर अपडेट किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को मानसून सीज़न के लिए अभी से तैयारियां आरम्भ करने का आग्रह किया ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिमला संजय कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, समस्त उपमण्डलाधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

निरंकारी मिशन: रक्तदान के जरिए सेवा का संदेश

संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी सत्संग भवन,...

Class X Results: St. Thomas Witnesses Triple Tie

St. Thomas School has announced its Class X results for the academic session 2025–26, highlighting a strong academic...

LCTH Shines in CBSE Class X Results 2025–26

Loreto Convent Tara Hall, Shimla has recorded an outstanding performance in the CBSE Class X examinations for the...

SHCS Shimla Students Excel in CBSE Class X Exams 2026

Sacred Heart Convent School, Dhalli, Shimla has proudly announced outstanding results for the Class X Annual Examinations this...