April 24, 2026

शिमला संगीत महोत्सव 2024: आखिरी दिन की शानदार सांगीतिक प्रस्तुतियाँ

Date:

Share post:

भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा गेयटी थियेटर शिमला के गौथिक हाल में आयोजित तीन दिवसीय “शिमला संगीत महोत्सव 2024” के तीसरे व अंतिम दिन मुख्य अतिथि आर्मी ट्रेंनिंग कमांड आरट्रैक के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री, अनिरुद्ध सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे व आयोजन का मंच संचालन कामायनी वशिष्ठ ने किया।

इस आयोजन के प्रथम सत्र में प्रातः 10:30 बजे ललित कला महाविद्यालय बनूटी तथा शिमला के अन्य स्कूलों से आए लगभग 80 विद्यार्थियों को प्रसिद्ध गायक विद्याधर व्यास ने संगीत से जुड़ी बारिकियों का प्रशिक्षण दिया। सायं काल के कार्यक्रम में सबसे पहले (वारसी ब्रदर्स) नसीर अहमद वारसी व नजीर अहमद वारसी द्वारा पारंपरिक राग में नातिया कव्वालियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। “शिमला संगीत महोत्सव 2024” के इस आयोजन के अंतिम सत्र में कश्मीर के प्रतिष्ठित सूफियाना घराने के संतूर वादक व संगीतकार “अभय रुस्तम सोपोरी” ने अपनी प्रस्तुति से खूब वाह-वाही लूटी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि पंचायती राज मंत्री, अनिरुद्ध सिंह, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ पंकज ललित व संयुक्त निदेशक मनजीत शर्मा ने कलाकारों को टोपी शॉल से सम्मानित किया। विभाग के निदेशक ने इस आयोजन की अंतिम संध्या में आए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का इस कार्यक्रम में आने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया।

उन्होंने अपने धन्यवाद संबोधन में बताया कि विभाग समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करवाता रहता है। निदेशक डॉ पंकज ललित ने तीन दिवसीय “शिमला संगीत महोत्सव 2024” में आए कलाकारों के साथ-साथ दर्शकों का भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस आयोजन के संयोजक श्रीमती अनिता सिंह रही। संयुक्त निदेशक मनजीत शर्मा, सहायक सचिव ओशिन शर्मा, उपनिदेशक अलका कैंथला, अनुसंधान सहायक संतोष कुमार, जसविंदर सिंह, अधीक्षक नीरू शर्मा, भरत शर्मा, गेयटी प्रबंधक श्री सुदर्शन शर्मा व अन्य कर्मचारियों सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HP to Conduct Census 2027 in Two Digital Phases

The Government of Himachal Pradesh’s General Administration Department has issued an official notification regarding the upcoming Census 2027,...

Kangra Transport Unions Meet CM Sukhu

A delegation of taxi and truck operators’ unions from Kangra district met Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu...

दुधली में सड़क और भवन निर्माण को मिली हरी झंडी

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के दुधली में 5.68 करोड़ रुपये...

Himachal Pension Push: Rules Eased, Coverage Expanded

The Himachal Pradesh government has amended its social security pension rules to ensure timely disbursement, while significantly expanding...