शिमला संगीत महोत्सव 2024: आखिरी दिन की शानदार सांगीतिक प्रस्तुतियाँ

Date:

Share post:

भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा गेयटी थियेटर शिमला के गौथिक हाल में आयोजित तीन दिवसीय “शिमला संगीत महोत्सव 2024” के तीसरे व अंतिम दिन मुख्य अतिथि आर्मी ट्रेंनिंग कमांड आरट्रैक के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री, अनिरुद्ध सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे व आयोजन का मंच संचालन कामायनी वशिष्ठ ने किया।

इस आयोजन के प्रथम सत्र में प्रातः 10:30 बजे ललित कला महाविद्यालय बनूटी तथा शिमला के अन्य स्कूलों से आए लगभग 80 विद्यार्थियों को प्रसिद्ध गायक विद्याधर व्यास ने संगीत से जुड़ी बारिकियों का प्रशिक्षण दिया। सायं काल के कार्यक्रम में सबसे पहले (वारसी ब्रदर्स) नसीर अहमद वारसी व नजीर अहमद वारसी द्वारा पारंपरिक राग में नातिया कव्वालियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। “शिमला संगीत महोत्सव 2024” के इस आयोजन के अंतिम सत्र में कश्मीर के प्रतिष्ठित सूफियाना घराने के संतूर वादक व संगीतकार “अभय रुस्तम सोपोरी” ने अपनी प्रस्तुति से खूब वाह-वाही लूटी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि पंचायती राज मंत्री, अनिरुद्ध सिंह, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ पंकज ललित व संयुक्त निदेशक मनजीत शर्मा ने कलाकारों को टोपी शॉल से सम्मानित किया। विभाग के निदेशक ने इस आयोजन की अंतिम संध्या में आए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का इस कार्यक्रम में आने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया।

उन्होंने अपने धन्यवाद संबोधन में बताया कि विभाग समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करवाता रहता है। निदेशक डॉ पंकज ललित ने तीन दिवसीय “शिमला संगीत महोत्सव 2024” में आए कलाकारों के साथ-साथ दर्शकों का भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस आयोजन के संयोजक श्रीमती अनिता सिंह रही। संयुक्त निदेशक मनजीत शर्मा, सहायक सचिव ओशिन शर्मा, उपनिदेशक अलका कैंथला, अनुसंधान सहायक संतोष कुमार, जसविंदर सिंह, अधीक्षक नीरू शर्मा, भरत शर्मा, गेयटी प्रबंधक श्री सुदर्शन शर्मा व अन्य कर्मचारियों सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लंगोटिया यार – लघुकथा

रणजोध सिंह - नालागढ़ चार लंगोटिया यार अलग-अलग शहरों में रहते थे। जीवन की व्यस्तताओं के चलते उनका मिलना-जुलना...

This Day In History

1863 Lincoln's Gettysburg Speech: Speaking at the dedication of Pennsylvania's Soldiers' National Cemetery at the height of the American...

Today, 19 Nov, 2026 : National Integration Day

Observed every year on November 19 to mark the birth anniversary of former Prime Minister Indira Gandhi (born...

ग्वालियर रियासत की मुद्रा विरासत और दुर्लभ सिक्के

डॉ कमल. के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली ग्वालियर रियासत के क्षेत्र पर सिंधिया राजवंश से पूर्व पाल, प्रतिहार, कच्छपघात,...