March 19, 2026

भाषा एवं संस्कृति विभाग का राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस

Date:

Share post:

भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस के अवसर पर आज ऐतिहासिक गेयटी थियेटर परिसर के एमफि थिएटर में आयोजित किया गया। सांस्कृतिक  कार्यक्रम का आगाज  केदी ,नेरवा से आए शहनाई वादक नरेश गन्धर्व ने मंगल धुनों से किया गया। रीता एवं सखियों ने चंबियाली लोक गीत, नेवल कला मंच नेरवा, चौपाल के कलाकारों ने ठोडा, दीपक, परात, माला, मुजरा नाटी की शानदार प्रस्तुति दी। वरिष्ठ लोक गायिका शान्ति हेटा व राधा सनाइक ने पारंपरिक लोक गीतों की प्रस्तुती से पंडाल में दर्शकों को  खूब झुमाया, प्रेम बुंदेल और साथियों ने पारंपरिक झुरी गायन  की  प्रस्तुती ने  खूब तालियां बटोरी

हरनाम सिंह ओर साथियों ने करयाला शैली में बुड्ढा -बुड्ढी के स्वांग से दर्शकों को हंसाकार लोट- पोट किया। पूजा कला मंच के कलाकारों ने शिमला  के ग्रामीण क्षेत्र की नाटी की प्रस्तुति दी। चेतन ओर साथियों ने भी करयाला शैली में गोरखे के स्वांग ने दर्शकों ने  खूब हंसाया। पूजा कला मंच शगीन  तारा देवी के कलाकारों ने  पारंपरिक वेश भूषा में लोक नृत्य की मनमोहक  प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विभाग की उपनिदेशक भाषा कुसुम संघाईक, जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा , शिवम ठाकुर और देवेंद्र कुमार देव भी उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

नवोदय चयन परीक्षा : एडमिट कार्ड जारी

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी...

शिमला में आईएएस प्रोबेशनर्स का स्टडी टूर

शिमला में विंटर स्टडी टूर पर आए 2025 बैच के प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों ने उपायुक्त अनुपम कश्यप से...

जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य : उपायुक्त

जिले में घरेलू गैस और अन्य आवश्यक ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। इस संबंध में...

Exclusive: From Pages to Platforms—Meet Pooja Priyamvada, A Changemaker’s Journey

In an exclusive interview, Team Keekli speaks with Pooja Priyamvada from Delhi—author, translator and DEI consultant—who seamlessly blends...