कुचल दिया भरोसा ले गया विश्वास निकाल – रवींद्र कुमार शर्मा

Date:

Share post:

सुना था शहर में मिलता है फसल का अच्छा दाम
यही सोच कर निकल पड़ा गांव से एक किसान
दो घंटे की उतराई सिर पर बेचने के लिए कुछ सामान
जा पहुंचा भटकते भटकते सामने दिखी आढ़ती की दुकान

इतने में सामने से आ गया एक लड़का जवान
हाव भाव उसके देखकर लिया उसने यह जान
देहाती है पहली बार पहुंचा है गांव से शहर
पांव छुए उसके दिया बहुत इज़्ज़त मान

इतना अपनापन क्यों जता रहा है यह अनजान
समझ नहीं पाया सीधा साधा भोला वह किसान
बातों ही बातों में फैलाया उसने ऐसा जाल
ऐसा लगा उसको जैसे बरसों की है पहचान

थोड़ी देर बात करके किसान को चंगुल में फंसाया
अच्छे दामों की बात करके उसका सामान उठाया
किसान को सड़क के किनारे पैरापिट पर बिठाया
माथा ठनका किसान का बहुत देर तक जब वह नहीं आया

थोड़ी देर में एक भद्रपुरुष उधर से गुजरा
नज़र पड़ी उसकी गुमसुम बैठा था किसान
पूछा उसने क्यों भाई क्या हुआ क्या है बात
सुन कर उसकी बात बहुत हुआ हैरान

ठग था वह लड़का चल गया था अपनी चाल
अपना बन कर लूट लिया था किसान का सारा माल
पछता रहा था क्यों आया शहर बेचने सामान
कुचल दिया भरोसा ले गया विश्वास निकाल

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

रेड जोन पंचायतों को नशामुक्त करने के लिए प्रशासन का कड़ा रुख

जिला एंकॉर्ड समिति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को कागजी कार्रवाई के बजाय धरातल...

राखी: कच्चे धागों का अटूट बंधन

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी कच्चे धागों के अटूट बंधन का त्योहार राखी या रक्षाबंधन हर वर्ष श्रावण...

Divine Blessings on Shravan Purnima: Governor Visits Jammu Shrine

Governor Kavinder Gupta paid obeisance at the Venkateswara Swamy (Tirupati Balaji) Temple in Jammu on the auspicious occasion...

मुख्यमंत्री को बड़ा झटका: हाई कोर्ट ने बदला विवादित फैसला

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति से जुड़े कानून को...