April 11, 2026

लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम: सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन बनाने की पहल

Date:

Share post:

उपायुक्त परिसर के बचत भवन सभागार में आज अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम साॅफ्टवेयर पर कार्यशाला का आयोजन किया। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अखिल शर्मा ने सॉफ्टवेयर की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्हें उपयुक्त सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और अपने विभाग में सभी कार्यों को तकनीक के माध्यम से निपटाने बारे विशेष रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यशाला में जिला न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं सुप्रीम कोर्ट में दायर होने वाले मामलों को लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर दर्ज करने एवं उनकी निगरानी करने बारे विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ने सरकार के सभी कार्यों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से क्रियान्वित करने पर जोर दिया ताकि जिला के नागरिक एवं आमजन ऑनलाइन माध्यम से सभी सेवाओं का लाभ ले सके। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के 100 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।

लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम: सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन बनाने की पहल

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

PDS विस्तार: शिमला में खुलेंगी 17 नई राशन दुकानें

जिला शिमला में उचित मूल्य की 17 नई राशन दुकानों को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई...

जैशीधार में विकास की शुरुआत, सड़क का शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम...

सनरॉक में बैसाखी संग हिमाचल दिवस का उत्सव

कोटखाई क्षेत्र के प्रतिष्ठित प्री-स्कूल सनरॉक प्ले स्कूल, गुम्मा में आज ‘हिमाचल दिवस’ और ‘बैसाखी’ के शुभ अवसर...

शिमला में 118 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

जिला शिमला में राज्य आपदा न्यूनीकरण फंड के तहत उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में...