March 5, 2026

कौशल विकास योजना के तहत छात्रों को 3 कोर्स में मिलेगा प्रशिक्षण: अनुपम कश्यप

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ कौशल विकास भत्ता योजना से सम्बंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सरस्वती कंप्यूटर सेंटर चौपाल को अधिकृत किया गया। उन्होंने कहा कि इस कंप्यूटर सेंटर में 160 छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करने की अनुमति दी गयी है जिसमे 03 कोर्स के माध्यम से छात्र प्रशिक्षण लेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में योजना के अंतर्गत 41 केंद्रों को अनुमोदित किया गया है जहाँ पर छात्र विभिन्न कोर्स के माध्यम से अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है यदि कोई भी संस्थान नियमों के विरुद्ध कार्य कर रहा है तो कार्यवाही अमल में लाई जाए। इस संदर्भ में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिक्षण संस्थानों में औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। बैठक का संचालन क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कौशल विकास योजना के तहत छात्रों को 3 कोर्स में मिलेगा प्रशिक्षण: अनुपम कश्यप

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Anurag Sharma Files RS Nomination in Shimla

Congress Rajya Sabha candidate Anurag Sharma called on CM Sukhu at his office in Shimla on Thursday. The...

This Day in History

1789 George Washington becomes the first President of the United States, elected unanimously by the Electoral College. 1902 Australia rolls out...

Today, 4 February, 2026 : World Cancer Day

World Cancer Day, observed every year on February 4, is a global initiative led by the Union for...

Nationwide Free Health Check-ups Amid Holi Celebrations

On the fourth day of Janaushadhi Saptah 2026, free health check-up camps were successfully organized across various states...