महाकुंभ के लिए हिमाचल सरकार ने नहीं किए इंतज़ाम – जयराम ठाकुर!

Date:

Share post:

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सनातन की आस्था का प्रतीक महाकुंभ का चल रहा है जिसमें देश दुनिया के लोग जाकर स्नान कर रहे हैं। हिमाचल से भी हर दिन हजारों की संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए त्रिवेणी संगम प्रयागराज जा रहे हैं लेकिन दु:ख इस बात का है कि हिमाचल की सरकार ने प्रदेशवासियों के प्रयागराज पहुंचने के लिए कोई इंतज़ाम नहीं किए हैं।

इससे प्रदेश के लोगों को मजबूरी में ज़्यादा पैसे खर्च करके महाकुंभ की यात्रा करनी पड़ रही है। इतने पवित्र अवसर पर प्रदेश के हिंदू श्रद्धालुओं के लिए कोई इंतज़ाम नहीं करने पर सरकार का यह सनातन विरोधी चेहरा सामने आ गया है। इतने सौभाग्य से महाकुंभ का यह संयोग आया है लेकिन सरकार की उदासीनता की वजह से बहुत लोग कुंभ के इस पुण्य का लाभ लेने से वंचित हो जा रहे हैं।

सरकार के इस सौतेले रवैये पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग माध्यमों से लोगों के सैकड़ों संदेश प्राप्त हुए। सबकी एक ही शिकायत थी कि हम दूसरे स्टेट की बसों से, निजी बसों से हजारों रुपए खर्च करके महाकुंभ में जा रहे हैं तो क्या सरकार हमारे लिए बसें तक नहीं चला सकती है? जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल से हर दिन हजारों की संख्या में लोग कुंभ जा रहे हैं। उसके लिए उन्हें बस और टैक्सी ऑपरेटर्स को मनमाना पैसा भी देना पड़ रहा है।

इतने बड़े आयोजन में हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए। प्रदेश में एचआरटीसी की इतनी बसें हैं, जिन्हें कुंभ के लिए भेज कर सरकार एक तरफ़ प्रदेश के यात्रियों का भला कर सकती थी और दूसरी तरफ़ एचआरटीसी को भी करोड़ों का लाभ हो सकता था।

लेकिन सरकार अभी अपने 97 प्रतिशत हिंदू विरोधी की भावना से बाहर नहीं आ पा रही है। कांग्रेस के आलाकमान को खुश करने के लिए सुक्खू सरकार द्वारा इस तरह रवैया अपनाया जा रहा है। एक तरफ़ मुख्यमंत्री कहते हैं कि हिमाचल में 97 प्रतिशत हिंदू हैं जो किसी भी प्रदेश का सर्वाधिक हिंदू आबादी प्रतिशत है दूसरी तरफ़ प्रदेश की उस 97 प्रतिशत आबादी के लिए सरकार महाकुंभ जैसे आयोजन तक पहुँचाने के लिए बसें तक नहीं चलाई जा रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं जो हमें इस तरह के संयोग में महाकुंभ स्नान का अवसर आया है। इसके लिए सरकार की तरफ़ से बढ़-चढ़ कर इंतज़ाम किया जाना चाहिए था लेकिन सरकार द्वारा बस भी नहीं उपलब्ध करवाई गई। लोग निजी बसों और ट्रैवलर से महाकुंभ गए। कई बसें हादसों का शिकार हुई।

लोगों को मनमाना पैसा खर्च करना पड़ा । हमारी एचआरटीसी परिवहन सेवाएं देने वाली एक व्यवसायिक संस्था है, जो उच्च गुणवत्ता के साथ लोगों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा करवाती है। एचआरटीसी से प्रदेश के लोगों का एक अलग लगाव है। ऐसे में सरकार प्रदेशवासियों को महाकुंभ में स्नान के लिए विशेष प्रबंध करवाने चाहिए।

हिमाचल सरकार ने श्रद्धालुओं को किया अनदेखा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

विभाजन की त्रासदी, अतीत के सबक और नए भारत का संकल्प: जयराम ठाकुर

भारत विभाजन को मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और...

Culture, Grace & Growth: Lok Bhavan’s Historic Teej Debut

History was made at the Durbar Hall of Lok Bhavan as the historic venue opened its doors to...

From Bridges to Silk Rearing: CM’s Mega Push for Ghumarwin

CM Sukhu unveiled a massive infrastructure push for Bilaspur district’s Ghumarwin constituency today at Dadhol, launching 31 development...

Van Mahotsav Boost: CM Sukhu Hikes Van Mitra Pay to ₹12,000

Launch of the statewide Van Mahotsav at Nihari in the Ghumarwin Assembly constituency of Bilaspur district saw Chief...