April 8, 2026

अदरक वाली चाय : रणजोध सिंह की एक रुचिकर प्रस्तावना

Date:

Share post:

रणजोध सिंह

सारा घर अस्त-व्यस्त था| सदा खिलखिलाने वाली रूपा, आज कुंभलाई सी लग रही थी| किचन में जूठे बर्तनों का ढेर लगा हुआ था| रूपा को समझ नहीं आ रहा था कि वह खाना बनाए, बर्तन साफ करें या झाड़ू पोछा| कामवाली बाई बिना बताए पिछले तीन दिन से नहीं आ रही थी| मन ही मन कामवाली को कोसते हुए सोचने लगी, ‘यह कामवाली भी किसी काम की नहीं, महीने में चार-पांच छुट्टियां तो कर ही लेती है| मैंने इसकी तनख्वाह से कभी एक पैसा तक नहीं काटा, आने दो इस बार इसकी अच्छी खबर लूंगी| तीन दिन की तनख्वाह तो काट ही लूंगी, महारानी खुद को समझती क्या है?’

तभी कामवाली उदास सा चेहरा लेकर दबे पांव किचन में आ गई| आते ही लगभग रोते हुए बोली, “बीवीजी मेरा छोटा बेटा बिट्टू तीन दिनों से बीमार है, आज जब हद हो गई तो बिट्टू के पापा उसे अस्पताल लेकर गए हैं| इस बीच मैंने सोचा मालकिन परेशान हो रही होगी, तो आपसे मिलने चली आई|” रूपा का सारा गुस्सा काफूर हो गया और उसने तुरंत कामवाली के लिए अदरक वाली चाय बनाई| चाय पीने के बाद कामवाली ने बर्तन धोने आरंभ कर दिए और रूपा अपने पर्स से एक हज़ार रुपए लेकर कामवाली से बहुत ही मधुर स्वर में बोली, “ये काम-वाम छोड़, ये कुछ पैसे हैं, रख ले, तेरे काम आएंगे, पहले जाकर अपने बेटे को देख….”

Tribute To Lt. General Daulat Singh: Unveiling Of The Memorial Bust In Shimla

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

पोषण पखवाड़ा शुरू, बच्चों के विकास पर फोकस

कुपोषण मुक्त भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक जिला...

This Day In History

1948 Formation of WHO: The World Health Organization was founded on 7 April 1948, making this day the annual...

Today, 7 April, 2026 : World Health Day

World Health Day, observed annually on 7 April, marks the founding of the World Health Organization (WHO) in...

Himachal Elections : BJP Promises Strong Comeback

The Bharatiya Janata Party (BJP) is gearing up to take on the Congress at every level in Himachal...