अमित नेगी का पर्वत कीर्तिमान

Date:

Share post:

किन्नौर जिले के सांगला तहसील स्थित बटसेरी गांव के निवासी एवरेस्टर अमित नेगी ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। उन्होंने मिशन इंडियन हिमालय एक्सपीडिशन-2025 के तहत एक ही दिन में तीन 6000 मीटर से अधिक ऊंची पर्वत चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर इतिहास रच दिया है।

अमित नेगी ने माउंट थुग्जे (6180 मीटर), थुग्जे ईस्ट (6045 मीटर) और पी.टी. शिखर (6100 मीटर) को एक ही दिन में फतह किया। इस चुनौतीपूर्ण उपलब्धि के पीछे उनकी असाधारण शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता रही। खुद अमित ने इसे अब तक का सबसे कठिन अभियान बताया है।

शोशाला पीक एडवेंचर टीम ने उनकी इस सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि अमित नेगी की यह उपलब्धि देश के युवाओं को साहसिक खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
एवरेस्ट फतह कर चुके अमित नेगी अब लगातार नई चोटियों की ओर अग्रसर हैं और उनके इस जुनून से भारत का नाम वैश्विक पर्वतारोहण मानचित्र पर और भी बुलंद हो रहा है।

Digital Innovation Makes Good Governance a Reality: Governor

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1494 Christopher Columbus reached and explored Jamaica during his second voyage to the Americas 1808 Spain witnessed a major...

Today, 03 May, 2026 : International Sun Day

International Sun Day is an awareness observance used to highlight the importance of the Sun as a vital...

शिमला में 9 केंद्रों पर NEET शांतिपूर्ण सम्पन्न

शिमला में NEET परीक्षा का आयोजन आज 9 केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया। कुल 3738 अभ्यर्थियों ने परीक्षा...

“द लास्ट ड्रॉप”: हिमालयी जल यात्रा का सशक्त संदेश

एक युवा फिल्ममेकर ने पर्यावरण, जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन को केंद्र में रखते हुए एक विचारोत्तेजक फिल्म...