अनिरुद्ध सिंह: सड़क अपग्रेडेशन में 12.24 करोड़ व्यय

Date:

Share post:

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जनेड़घाट–डुबलू संपर्क सड़क के अपग्रेडेशन कार्य पर 12.24 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वे कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की बलोग पंचायत के नोहा-जग्गास में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत सामुदायिक केंद्र भवन की आधारशिला रखी और नोहा से जग्गास संपर्क सड़क का शिलान्यास किया।

मंत्री ने बलोग व जनेड़घाट पंचायतों की पांच सड़कों के निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया, जिन पर लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लखोटी में गिरी खड्ड पर 11.82 करोड़ की लागत से 76 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे मार्च तक पूरा कर लोकार्पित किया जाएगा। इसके अलावा नाबार्ड योजना के तहत बलोगघाटी से बलोग तक ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण पर 2.58 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बलोग पंचायत को अब तक 17 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हर पंचायत में आधुनिक सुविधाओं वाले पंचायत भवन बनाना और हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना है।

मंत्री ने इस मौके पर रमेश ठाकुर को पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि दान करने पर सम्मानित किया और कहा कि ऐसे प्रेरणादायी योगदान विकास कार्यों को गति देते हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 200 नए बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से कई का कार्य प्रगति पर है। साथ ही लखोटी उठाऊ सिंचाई योजना के संचालन हेतु शीघ्र ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए गए। डुबलू में 63 केवी का बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने, पुरानी पेयजल योजनाओं की मरम्मत और गिरी नदी से डुबलू तक नई सिंचाई योजना के पुनः प्राक्कलन के निर्देश भी दिए।

इस दौरान जनेड़घाट पंचायत के तालाब में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न संपर्क सड़कों का भी शिलान्यास किया गया। उन्होंने घोषणा की कि जनेड़घाट में नया पंचायत भवन 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा, जिसमें एक पुस्तकालय कक्ष भी शामिल होगा।

उन्होंने जनेड़घाट के पुराने पंचायत भवन की मरम्मत के लिए 2 लाख रुपये, पंचायत की सड़कों के लिए 8 लाख रुपये और दो आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए 3.5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की।

मंत्री ने डुबलू में ग्रामीणों की जन समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी क्षेत्र की सभी पंचायतों का चरणबद्ध दौरा कर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि हर गांव में विकास की रफ्तार तेज़ हो सके।

CM Sukhu Meets FM, Requests Higher Borrowing Cap

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Joy of Innocence Takes Centre Stage at DPS Shimla Carnival

The joy of innocence and a delightful dose of cuteness filled the corridors of Delhi Public School (DPS),...

नशामुक्त हिमाचल की ओर सख्त कदम, तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी...

शिल्प 2026 के रंगों में रंगा रूट्स कंट्री स्कूल बाघी, शिक्षा मंत्री ने की सराहना

रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का 23वां वार्षिक दिवस समारोह 'शिल्प 2026' शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम...

Rhythm, Imagination & Youthful Brilliance Light Up St. Edward’s Annual Day

The programme commenced with a ceremonial welcome by the NCC cadets, followed by the unfurling of the flag,...