February 20, 2026

शैलेडे में कार्निवल — लज़ीज व्यंजनों के स्वाद के साथ बच्चों ने दिल खोल कर की मस्ती

Date:

Share post:

कुलदीप वर्मा, कीकली रिपोर्टर, 28 जून, 2019, शिमला

शैलेडे स्कूल में वार्षिक कार्निवल का आयोजन किया गया । वर्ष भर पढ़ाई के बीच बेसब्री से इन्तजार किए जाने वाले इस स्कूली कार्निवल में बच्चों ने दिल खोलकर मस्ती की । इस दौरान ई.सी.आई. चर्च फ़ादर रेव्. डेविड रोजर्स द्वारा की गई प्रेयर के बीच स्कूल प्रधानाचार्या आशिमा व् अन्य स्टाफ़ द्वारा गॉड के सम्मान में किए गए नमन के साथ कार्निवल का शुभारम्भ हुआ ।

वर्ष भर के इन्तजार के बाद आए इन मस्ती के पलों का बच्चों ने  जमकर लुत्फ़ उठाया । बच्चों ने अध्यापिकाओं के साथ मिलकर स्टाल सजाए व् स्वादिस्ट व्यंजनों के खूब चटखारे लगाए । चाट पापड़ी, चाउमिन, कुल्फी,छोले भठूरे के स्वाद के साथ-साथ मनोरंजक खेल स्टालों व्हील ऑफ़ फॉर्चून, लकी डिप्प, हूपला, चूज़ योर लकी नम्बर में हाथ आजमाकर इनाम जीते। अभिभावकों की मौजूदगी में बच्चों ने मस्ती के एक एक पल का खूब आनन्द उठाया ।

इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्या आशिमा ने कीकली से बात करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों में सामाजिक मेलजोल की भावना के विकास के लिए महत्वपूर्ण करार दिया । प्रधानाचार्या ने कहा कि पढ़ाई की जिम्मेवारी के बीच ऐसे मनोरंजक पलों का बच्चे बेसब्री से इन्तजार करते हैं और मनोरंजन के इन पलों के बीच ख़ुशी व् जोश के साथ बच्चों में एक नयी ऊर्जा का विकास होता है साथ ही अभिभावक वर्ग की मौजूदगी में बिताए गए इन रोमांचक पलों में बच्चे में मिलजुल कर काम करने की भावना जागृत होती है ।

YouTube player

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Health Minister to Unveil Indigenous Td Vaccine

Union Minister for Health and Family Welfare J. P. Nadda will launch the Tetanus and Adult Diphtheria (Td)...

AI Impact Summit 2026 : Turning Tech into Action

The India AI Impact Summit 2026 witnessed another dynamic day at Bharat Mandapam, with innovators, policymakers, students and...

Physics Meets AI to Predict Climate Extremes

Dr. M. Ravichandran, Secretary of the Ministry of Earth Sciences (MoES), today emphasized the need for a paradigm...

HRTC Launches Online Bus Passes for Shimla Students

To make commuting easier for students of convent and private schools in Shimla Town, Himachal Road Transport Corporation...