अंतरपीढ़ीगत बंधन मजबूत करने कार्यक्रम का आयोजन

Date:

Share post:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला में जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय शिमला के द्वारा अंतरपीढ़ीगत बंधन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 वरिष्ठ नागरिक, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम सिंह, निवासी ग्राम नदला, मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी युवाओं ने वरिष्ठ नागरिकों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्री प्रताप शर्मा और जवाहरलाल शर्मा ने अंतरपीढ़ीगत संबंधों के महत्व और उन्हें मजबूत बनाने के तरीकों पर अपने विचार साझा किए।

स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया और वरिष्ठ नागरिकों के साथ विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर संवाद किया। जिला कल्याण अधिकारी शिमला, कपिल शर्मा ने अंतरपीढ़ीगत बंधन के टूटने के कारणों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने म्यूजिकल चेयर खेल और संयुक्त नाटिका का आनंद भी लिया। सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय शिमला को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य परमदेव शर्मा और तहसील कल्याण अधिकारी रोहड़ू, आदर्श जनता ने भी वरिष्ठ नागरिकों के पधारने के लिए आभार व्यक्त किया।

HP Rajya Chayan Aayog Declares Merit List

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1945 World’s First Nuclear Test Conducted: The United States successfully carried out the Trinity Test in New Mexico, marking...

Himachal’s Green Transport Drive Gets Boost

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri said that all necessary formalities for introducing electric buses in Himachal Pradesh are...

CM Announces Training Support for Police Aspirants

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu has announced a free coaching, physical training and guidance programme for candidates...

CM Reaffirms Mission for Equal Regional Growth

A delegation from Doon Assembly constituency of Solan district, led by MLA Ram Kumar, met CM Sukhu and...