राजकीय उच्च विद्यालय में नशा निवारण रैली का आयोजन

Date:

Share post:

कीकली ब्यूरो, 26 नवंबर, 2019, शिमला

नशा निवारण अभियान के अंतर्गत आज बाल विकास परियोजना शिमला शहरी द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय कृष्णा नगर के संयुक्त तत्वाधान में नशा निवारण रैली का आयोजन किया गया। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी ममता पाल ने आज यहां दी।
उन्होंने बताया कि यह रैली कृष्णा नगर विद्यालय से अंबेदकर भवन तक निकाली गई, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूल के बच्चों व स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर नशा मुक्ति संबंधी नारों के उदघोष के साथ नशे के दुष्परिणाम के संबंध में लोगों को जागृत व जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि रैली के उपरांत विद्यालय के प्रांगण में बच्चों व अभिभावकों को नशे के कारणों व मानसिक अवसाद दूर करवाने के बारे में विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कुमारी समायिका द्वारा नशे के दुष्परिणाम पर भाषण प्रस्तुत किया गया जबकि बच्चों द्वारा नशे से नाश लघु नाटक प्रस्तुत कर नशे से दूरी बनाने का प्रेरक संदेश दिया गया।

स्थानीय पार्षद बिटू कुमार पना, ने बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रजनी सिंह, स्कूल की मुख्याध्यापिका नवीता गुप्ता व अन्य अध्यापकगण एवं परिवेक्षिका सुशीला नेगी उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Naresh Chauhan Defends Himachal Economy, Targets Centre

Naresh Chauhan on Wednesday responded sharply to recent remarks made by Prime Minister Narendra Modi, stating that repeated...

वेव्स 2026 : फिल्म निर्माताओं के लिए वैश्विक मंच का मौका

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले वेव्स डॉक बाज़ार...

Book on Sharda Peeth Heritage Released in Jammu

Kavinder Gupta today released the book Sharda Peeth : Sati Desh Kashmir, authored by Acharya Madan, during a...

Himachal Emerges as Model State in Fight Against Drugs

Himachal Pradesh’s “Anti-Chitta Model” has emerged as a successful strategy in combating drug abuse and trafficking, attracting attention...