March 10, 2026

अपना विद्यालय योजना: जिला अधिकारियों द्वारा स्कूलों में संरचनात्मक विकास

Date:

Share post:

प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के स्कूलों और समाज के बीच बेहतर समन्वय और सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए अपना विद्यालय – द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम चलाया गया है जिसके तहत जिला शिमला के 100 स्कूलों को अधिकारियों ने गोद ले लिया है। इस बारे में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अधिसूचना जारी कर दी है। 28 सितंबर 2024 से पहले सभी अधिकारी संबंधित स्कूल में जाएंगे।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला के 100 स्कूलों को अधिकारियों ने प्रदेश सरकार कि अपना विद्यालय – द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत गोद लिया है। इस योजना के तहत अधिकारी को संबंधित स्कूल में महीने में एक बार जाना अनिवार्य किया गया है। वह बच्चों के साथ परस्पर संवाद करेंगे।

बच्चों के साथ अनुभव, जीवन मूल्यों, आदि के बारे में चर्चा करेंगे। इसके अलावा, यह अधिकारी बच्चों को करियर काउंसलिंग, नशे के खिलाफ, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, नारी सशक्तिकरण, कानूनी जानकारी, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों आदि पर भी चर्चा कर सकेंगे। अधिकारी स्कूल स्टाफ, एसएमसी के साथ बैठक करते हुए शिक्षा की गुणवता को बढ़ाने के लिए सुझाव भी दें सकेंगे। जब भी अधिकारी स्कूल में जाएंगे तो उन्हें स्कूल विजिटर बुक में सारे सुझाव और रिकॉर्ड का रखरखाव करना होगा। इसके अलावा, स्कूल के भीतर विकासात्मक कार्यो की निगरानी का जिम्मा भी अधिकारी के पास होगा। अधिकारी शैक्षणिक गतिविधियों, सांस्कृतिक, खेल, अनुपस्थिति, मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी कार्य कर सकेंगे। अधिकारियों को हर महीने की प्रगति रिपोर्ट तैयार करनी होगी।

इसी रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने की रिपोर्ट से तुलना करके मूल्यांकन किया जाएगा। जिला के सभी जिला स्तर के अधिकारियों सहित सभी एसडीएम, डीएसपी, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने स्कूल गोद लिए है। इन अधिकारियों ने गोद लिए स्कूल उपायुक्त ने स्वयं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा को गोद लिया है जबकि पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला को गोद लिया है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली, आयुक्त नगर निगम शिमला ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली, एडीएम प्रोटोकॉल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार, एडीएम लॉ एंड आर्डर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, एसी टू डीसी शिमला ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्यूलिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी, उप निदेशक प्रांरम्भिक शिक्षा ने राजकीय माध्यमिक स्कूल राम नगर, उप निदेशक उच्च शिक्षा ने राजकीय हाई स्कूल चौड़ा मैदान, उप निदेशक सैनिक कल्याण ने राजकीय हाई स्कूल जाखू, जिला कल्याण अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टूटीकंडी, जिला लोक संपर्क अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलीनी, प्रोजेक्ट आफिसर डीआरडीए ने राजकीय हाई स्कूल कैथू, जिला प्लानिंग अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेहली, जिला पंचायत अधिकारी ने राजकीय उच्च पाठशाला नवबहार, जिला राजस्व अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुंगा, उप निदेशक कृषि विभाग ने राजकीय उच्च पाठशाला कश्मल का पानी, उप निदेशक पशु पालन विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भौंट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने राजकीय उच्च पाठशाला कृष्णानगर, जिला भाषा अधिकारी ने राजकीय उच्च पाठशाला विकासनगर, जिला युवा एवं खेल अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रझाणा तथा जिला प्रोग्राम अधिकारी आइसीडीएस ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्नाडेल को अडॉप्ट किया है।

इसी कड़ी में एसडीएम शिमला शहरी ने राजकीय उच्च पाठशाला भराड़ी, एसडीएम शिमला ग्रामीण ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दारगी, एसडीएम रामपुर ने राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, एसडीएम रोहड़ू ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू, एसडीएम चौपाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा, एसडीएम कुमारसैन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन, एसडीएम जुब्बल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल, एसडीएम ठियोग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग, एसडीएम कुपवी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुपवी, एसडीएम डोडरा क्वार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्वार, एसडीएम कोटखाई ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा को अडॉप्ट किया है।

डीएसपी लीव एंड रिजर्व को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, डीएसपी हेडक्वार्टर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारकोटी, डीएसपी सिटी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटटाकुफर, डीएसपी रामपुर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, डीएसपी चौपाल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल, डीएसपी रोहड़ू को राजकीय ब्यॉज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू और डीएसपी ट्रैफिक को राजकीय ब्यॉज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिढ़गांव दिया गया है। इसी तरह, बीडीओ मशोबरा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुर्गापुर, बीडीओ सुन्नी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी, बीडीओ ठियोग को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मतियाणा, बीडीओ ननखड़ी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी, बीडीओ रामपुर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन, बीडीओ जुब्बल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरस्वती नगर, बीडीओ कोटखाई को राजकीय ब्यॉज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई, बीडीओ चौपाल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहा, बीडीओ नारकंडा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारकंडा, बीडीओ रोहड़ू को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अराहल, बीडीओ छोआरा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला, बीडीओ टूटू को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टूटू तथा बीडीओ कुपवी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूगंज आवंटित हुआ है।

उन्होंने बताया कि तहसीलदार शिमला शहरी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूगंज, तहसीलदार शिमला ग्रामीण ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी, तहसीलदार चौपाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरैन, तहसीलदार रामपुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर, तहसीलदार रोहड़ू ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समरकोट, तहसीलदार ठियोग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज, तहसीलदार कुपवी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर नरवाल, तहसील सुन्नी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथनौल, तहसीलदार कुमारसैन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव, तहसीलदार डोडरा क्वार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोडरा, तहसीलदार कोटखाई ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दियोरी खनेटी, तहसीलदार जुब्बल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडराणू, तहसीलदार चिढ़गांव ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसली, तहसीलदार नेरवा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलेट, तहसीलदार ननखड़ी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोली, तहसीलदार टिक्कर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुजारली तथा तहसीलदार जुंगा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुंगा को अडॉप्ट किया है।

इसी प्रकार, नायब तहसीलदार शिमला शहरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समरहिल, नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणाहटटी, नायब तहसीलदार चौपाल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराणू, नायब तहसीलदार रामपुर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी, नायब तहसीलदार रोहड़ू को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर कोटी, नायब तहसीलदार ठियोग को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तियाली, नायब तहसीलदार कुपवी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थरोच, नायब तहसीलदार सुन्नी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंसतपुर, नायब तहसीलदार कुमारसैन को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवान, नायब तहसील डोडरा क्वार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जिस्कून, नायब तहसीलदार कोटखाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संटारी, नायब तहसीलदार जुब्बल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडल, नायब तहसीलदार चिढ़गांव को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारीबासा, नायब तहसीलदार नेरवा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दियोट, नायब तहसीलदार ननखड़ी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी, नायब तहसीलदार टिक्कर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर, नायब तहसीलदार जुंगा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी, नायब तहसीलदार धामी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धामी, नायब तहसीलदार देहा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगैण, नायब तहसीलदार कोटगढ़ को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटगढ़, नायब तहसीलदार तकलेच को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच, नायब तहसीलदार जलोग को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करयाली, नायब तहसीलदार सराहन को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुश्हर, नायब तहसीलदार जांगला को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटोली, नायाब तहसीलदार सरस्वती नगर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुडडु और नायब तहसीलदार कलबोग को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलबोग का जिम्मा दिया गया है।

अपना विद्यालय योजना के तहत शिमला जिला के 100 स्कूलों को गोद लिया गया

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1876 Alexander Graham Bell successfully completed the first telephone call, famously summoning his assistant with the words, “Mr. Watson,...

Today, 10 March, 2026 : Mario Day

Mario Day, celebrated globally on March 10 (Mar10), honors the legendary Nintendo video game character Mario. The date...

MY Bharat Drives Active Youth Participation

The Ministry of Youth Affairs and Sports, through the Mera Yuva Bharat platform, continued the second phase of...

Agri-Renewables Strengthening Rural Economy

Union Minister for New and Renewable Energy Pralhad Joshi said that renewable energy is playing a crucial role...