अपना गांव तो आजकल गुलसितां है लगता – रवींद्र कुमार शर्मा

Date:

Share post:

अपना गांव तो आजकल गुलसितां है लगता
हर तरफ रंग बिरंगे फूलों का बाजार है सजता
जिधर भी नज़र दौड़ाएं फूल ही फूल हैं नज़र आते
हर खेत हर पेड़ पौधे पर भँवरे का संगीत है बजता

आमों पर बौर है भँवरे,मधुमक्खियां गुनगुना रही
एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर पराग के लिए मंडरा रही
कोयल की कुहक से गूंजता मधुर संगीत
चमन को हर तरफ खुशबू महका रही

खेत खलिहानों से भीनी भीनी खुशबू आ रही
गेहूं की बालियां एक दूसरे को गले लगा रही
कचनार की कली होकर तैयार लगी है मुस्कुराने
देख कर उसको किसान की नज़र ललचा रही

कोंपलें डाली से अब धीरे धीरे बाहर लगी हैं आने
मलमल सी कोमल मन्द मन्द लगी है मुस्कुराने
फूलों से भरे सेमल के पेड़ का है अजब नज़ारा
पक्षियों की मधुर आवाजें अब मन को लगी हैं भाने

दूर पहाड़ों की तलहटी में खिले हैं बनसखे के फूल
मुश्किल से हैं मिलते चुनने हमें मिलकर है जाना
इतंज़ार बहुत किया पिछले वर्ष भी तुम नहीं आये
आना पड़ेगा तुम्हें अब न चलेगा कोई बहाना

फूलों की सुगंध यह साजन मन को है बहुत सताती
कोंपल आये मन तरसाये याद बहुत है आती
आ जाओ प्रियतम मेरे तुम आकर हिय से लगाओ
न कोई संदेश है आया न आई कोई पाती

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

रोबोटिक सर्जरी से नई राह, हिमाचल में स्वास्थ्य का नया दौर

CM Sukhu stated that the present state government has taken several significant steps over the last three and...

बाल विकास परियोजना शिमला ने जारी किया चयन परिणाम

महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना शिमला (शहरी) ने आंगनबाड़ी एवं क्रेच...

शिमला बचत भवन में गूंजा राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का संदेश

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन शिमला द्वारा बचत भवन में सद्भावना...

Young Voices Take Centre Stage with Literature, Creativity, Competitions and Heritage

After an inspiring opening day of books, storytelling, art, poetry and creative workshops, the fourth edition of Mimansa...