शिमला पब्लिक स्कूल में हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित

Date:

Share post:

कीकली ब्यूरो, 28 सितम्बर, 2019, शिमला

शैलेडे प्रधानाचार्या आशिमा शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर कार्यक्रम में की शिरकत, बच्चों की कला काबिलियत को सराहा ।

घर में अक्सर बेकार पड़ी वस्तुओं को डस्टबिन का हिस्सा मानकर फेंक दिया जाता है लेकिन जरा सी मेहनत से इन्हीं बेकार चीजों को एक नया रूप देकर, न केवल घर को सजाया जा सकता है बल्कि यह व्यक्ति की सृजन क्षमता बढ़ाने में भी सफल साबित होता है । शनिवार को एस.पी.एस. स्कूल में छात्र इसी तरह का सन्देश  देते नजर आए।

राजधानी स्थित शिमला पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस दौरान शैलेडे स्कूल प्रधानाचार्या आशिमा शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया व्  प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए एस.पी.ए.स के होनहार कलाकारों की हस्तशिप कला काबिलियत की सराहना की ।

इस प्रदर्शनी में एक तरफ विद्यार्थियों ने जहाँ  बोतल और चम्मच को सुन्दर फ्लावर पॉट में तब्दील किया तो वहीँ विद्यार्थी डोर हैंगिंग, टोकरियाँ, पेन स्टैंड, ऊन के धागों से सुन्दर सीनरिया व् आइसक्रीम स्टिक से सूरज, व् पंखे, बैंगल बॉक्स समेत अनेकों आकर्षक वस्तुओं का निर्माण कर अभिभावकों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे ।

प्रदर्शनी में ध्रुव, आयुष ठाकुर, आरव, यजम समृद्धि, पार्थ, कात्यायनी, स्वास्तिका, कुदरत, पैमा, सिद्धेश, अंशुल, इशिता, मन्नत, रिद्धिमा और अन्यों  ने प्रदर्शनी में बनाई गयीं वस्तुओं के बारे में संक्षिप्त वक्तव्य रखे।

इसमें बिजली की बचत, जल की बर्बादी रोकने, प्लास्टिक का उपयोग न करने व् वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ साथ शिमला को हराभरा बनाए रखने के सन्देश भी प्रसारित किये ।

इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्या अनु शर्मा ने मुख्यातिथि का आभार जताते हुए छात्रों के प्रयासों की सराहना कर विद्यार्थियों को प्रत्येक कार्य में अपना सम्पूर्ण देकर सफलता के मार्ग को प्रशस्त करते रहने को आवश्यक बताया ।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

पढ़े लिखे लोग – लघु कथा

रणजोध सिंह - नालागढ़ जब से बनवारी लाल जी पंचायत प्रधान पद के लिए खड़े हुए थे, उनका दिन...

हिमाचल से प्राप्त गाधिया सिक्के व ऐतिहासिक परिचय

डॉ. कमल के. प्यासा -  मण्डी गाधिया शब्द की उत्पत्ति "गर्दभिय" या "गर्दभ" या "गर्दभिला" से बताई जाती है।...

Himachal Pushes Export & Industry Agenda at BoT Meet

The Board of Trade meeting was held at Vanijya Bhawan, New Delhi under the chairmanship of Union Commerce...

Governor Promotes Adventure Tourism in Himachal

Governor Kavinder Gupta today released the poster of the ‘Chalo Himachal’ campaign at Lok Bhavan during a courtesy...