अस्मिता वुशु लीग: लॉरेट बना ओवरऑल चैंपियन

Date:

Share post:

लॉरेट पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अस्मिता महिला वुशु लीग – 2025 का समापन समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव IAS संदीप कदम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न वर्गों में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में लॉरेट पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। आर.के.एम.वी. कॉलेज को प्रथम रनर-अप, जबकि रामपुर को द्वितीय रनर-अप घोषित किया गया। लॉरेट स्कूल की टीम ने कुल 22 स्वर्ण, 24 रजत, और 22 कांस्य पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

समारोह में मुख्य अतिथि के अलावा, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया (हिमाचल प्रदेश) के उपाध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी  पी.एन. आज़ाद, लॉरेट पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मीरा सिंह, डॉ. उदय, और प्रतिभागियों के अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रतियोगिता ने न केवल प्रतिभागियों को खेल कौशल दिखाने का अवसर दिया, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को भी प्रोत्साहित किया। आयोजन का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और वुशु जैसे पारंपरिक खेलों को नई पहचान दिलाना रहा।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Major Healthcare Infrastructure Push by CM Sukhu

CM Sukhu laid the foundation stone of an ultra-modern critical care block at the new campus of Dr....

CBSE पैटर्न से बदली शिमला की शिक्षा व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...

CM Unveils Major Push for State Athletes

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, while interacting with young trainees, budding athletes and children at the Sports...

नाभा में योग, स्वास्थ्य और सकारात्मकता का संगम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विवेकानंद केंद्र और बूथ नंबर 16, नाभा क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में...