ओगली में 40 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण क्षेत्र के ओगली पंचायत में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्य सभी के सहयोग से संभव होते हैं और सरकार की प्राथमिकता गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाना है ताकि ग्रामीण क्षेत्र मुख्यधारा से जुड़ सकें।

मंत्री ने बताया कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये की लागत से सड़क नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जो अगले दो वर्षों में पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिला मंडलों को विधायक निधि से 5,000 रुपये देने की घोषणा की और 42 महिला मंडलों को सिलाई मशीनें भी वितरित कीं।

सिंह ने सिराज क्षेत्र की आठ पंचायतों के लिए 19.25 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया, जिससे करीब 14,658 लोगों को प्रतिदिन 70 लीटर पेयजल उपलब्ध होगा। योजना के तहत दो बड़े स्टोरेज टैंक और चार पंप हाउस बनाए गए हैं।

कार्यक्रम में कडारघाट से पलग सेरकड़ी सड़क (6.61 करोड़) और चेवड़ी से सेरकड़ी सड़क (36.57 लाख) का उद्घाटन किया गया। साथ ही चार नई सड़कों का शिलान्यास भी हुआ, जिन पर लगभग 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त 62.63 लाख रुपये की लागत से बने आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर कडारघाट का भी उद्घाटन किया गया।

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए जलोग में मिल्क कलेक्शन सेंटर स्थापित किया जा रहा है और दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा, मुख्य अभियंता सुरेश कपूर, निदेशक हरिकिशन हिमराल सहित कई अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और महिला मंडल सदस्य मौजूद रहे।

Pathania Highlights Himachal’s Education Progress

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...