March 29, 2026

बागशाड़ में छात्र उपलब्धियों का सम्मान समारोह

Date:

Share post:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगशाड़ करसोग में 23 नवंबर को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और हिमाचल प्रदेश के पूर्व शिक्षा सचिव के. आर. भारती उपस्थित रहे, जिन्होंने शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, बीडीसी करसोग के पूर्व उपाध्यक्ष कमल नयन शर्मा, कोषाधिकारी शालिग राम, भास्कर ठाकुर और पत्रकार सोम भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आत्मा रंजन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की उपलब्धियों को रेखांकित किया। +2 विज्ञान संकाय और पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने वाले निखिल ठाकुर के साथ कला संकाय में नीम चंद, लवी ठाकुर और स्नेहा ठाकुर को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया। 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले परीक्षित ठाकुर, हेमंत कुमार और अंकुश कुमार को भी पुरस्कृत किया गया। नीट और जेईई जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों में शुभम ठाकुर, मानसी ठाकुर, स्वाति शर्मा और मुकुल राज ठाकुर को सम्मानित किया गया।

खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। शतरंज में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले अर्णव वर्मा के अलावा जिला स्तर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों दिव्यांश, कनिका, आँचल, गुंजन, सोनी वर्मा, नोवेंद्र, नोवल किशोर और राहुल को सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में खुशबू, दुनिक्षा, अरुण, शिवांश, गीतांशी, गुंजन, ज्योति और साक्षी शामिल थे। खोरेन्द्र और वैशाली सर्वाधिक अनुशासित छात्र-छात्रा के रूप में, जबकि सोनाक्षी और खोरेन्द्र को क्रमशः हेड गर्ल और हेड बॉय का दर्जा दिया गया। विवेकानंद सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन के रूप में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, पहाड़ी नाटी, भांगड़ा, एकल गान और एकांकी जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत एकांकी, जिसमें मोबाइल के दुरुपयोग, नशे और साइबर अपराधों पर संदेश दिया गया, को विशेष सराहना मिली। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। समारोह का स्वागत दयन्त शर्मा, धन्यवाद ज्ञापन भगत सिंह कैथ और मंच संचालन गीता राम शर्मा ने सफलतापूर्वक किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।

शिमला फुटबॉल क्लब ने जीता सावी मेमोरियल टूर्नामेंट

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Stresses Transparency, Sustainability

Principal Accountant General (Accounts & Entitlement) Sushil Thakur, along with Principal Accountant General (Audit) Purushottam Tiwari, called on...

जयराम ठाकुर : कैंसर इलाज पर मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधान सभा में स्वास्थ्य के स्थगन प्रस्ताव पर बोलने के...

International Data Gap Hits Forest Corp Profits

Himachal Pradesh State Forest Development Corporation is reportedly incurring a recurring annual loss of Rs 2.31 crore in...

एसडीएम 29 मार्च को करेंगे आपदा राहत घरों का निरीक्षण

जिला शिमला के सभी 12 एसडीएम 29 मार्च 2026 को अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा राहत पैकेज के तहत...