बारिश — नवनीत कालिया

Date:

Share post:

नवनीत कालिया, शिमला

गर्मी के दिन, बालकोनी में बैठा,
तपती धरती को देख रहा था,
जो इस उम्मीद से,
ऊपर आसमां को देख,
अपने अंदर एक आस संजोये,
अपनी प्यास बुझने की उम्मीद मन में में पाले,
अपने शरीर के उन घावों को देख,
तड़प रही थी।
घाव, जो इंसानों ने दिए।
हरियाली के वस्त्रों से वस्त्रहीन करने के घाव।
इंतज़ार में, कि बादल उन घावों पर मरहम लगा,
हरियाली के वस्त्रों से उसके शरीर को ढक कर,
इस निर्लज इंसान की नज़रों से उसे बचा ले।
एक तड़प का एहसास।
नज़र उठी उन बादलों के टुकड़ों पर,
रुई के फाहों के समान,
कहीं पहुचने की कोशिश में,
एक दूसरे से ही प्रतिस्पर्धा करते,
चले जा रहे थे,
धरती की शांत चीख का उत्तर देने।।
कानो में पपीहे की आवाज़,
दूर, किसी बादल के टुकड़े में बिजली की चमक,
एक उम्मीद की किरण।
धरती, मानो मुस्कुरा उठी।
बादल, एक से दो होते,
धरती को गरज के साथ कुछ कहने की कोशिश करते,
कुछ ढाढस बंधाते।
बरसात की वो पहली बूंदे,
धरती  की मिट्टी में मिल कर,
सौंधी सी महक, सब तरफ बिखेरकर,
एक खुशी का एहसास कराती।
खुशी, उस महक की,
जिसे महसूस करता मेरा मन,
धरती की खुशी में कहीं खो जाता।
धरती और बादलों का वो संबंध,
अविस्मरणीय।।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

PWD Must Go High-Tech for Future Challenges: Sukhu

CM Sukhu on Saturday said that the Public Works Department (PWD) must be strengthened and transformed into a...

Busy Tinky – Short Story

Uma Sharma, Gurugram Tinky was always busy! She had her painting class, tennis class and crafts class in the evening....

Governor Calls for Preservation of Kangra Miniature Art

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (IIAS), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आयोजित पांच दिवसीय कला...

टीबी मुक्त भारत अभियान में हिमाचल की बड़ी छलांग

स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तपेदिक...