बीस रुपये का सच्चा सौदा – कविता

Date:

Share post:

रणजोध सिंह – नालागढ़

जब नानक ने बीस रुपयों से,
भूखे साधु-संतों को भोजन करवाया था।
पिता को पुत्र का यह कृत्य,
एक पल भी रास न आया था।
हाय! जिस धन को कमाने में,
दिन-रात पसीना बहाया था।
पुत्र ने एक ही पल में उसको,
साधु-संतों पर लुटाया था।
पिता सोचते रहे मन ही मन,
आखिर इस बालक का क्या होगा?
जो धन की कीमत नहीं समझता,
उसका भविष्य भला कैसा होगा?
उन्हें कहाँ मालूम था कि उनका पुत्र,
कोई साधारण इंसान नहीं कहलाएगा।
वह जगतगुरु बाबा नानक बनकर,
पूरी दुनिया को राह दिखाएगा।
बीस रुपयों से शुरू हुआ वह लंगर,
सेवा की मिसाल बन जाएगा।
जब तक दुनिया रहेगी कायम,
नानक का संदेश गूँजता जाएगा।

लंगोटिया यार – लघुकथा

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Akbar the Great: Governance, Culture, and the Mughal Golden Age – Feature

Lakshmi Rameshwar Rao – Hyderabad Akbar the Great (1556 to 1605) Akbar the Great, or Jalaluddin Muhammad Akbar (b. 1542),...

बड़ौदा रियासत और तत्कालीन सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली बड़ौदा मराठा साम्राज्य के अंतर्गत एक राज्य था, जो कि बाद में...

होटलों पर ढाई गुना शुल्क वृद्धि से टूटेगी पर्यटन की कमर – जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर होटल कारोबारियों और आम जनता पर बेतहाशा...

21 दिन में 25 चोटियां फतह करने वाले पर्वतारोही सचिन गांगटा सम्मानित

लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों में महज 21 दिनों के भीतर 6,000 मीटर से ऊंची 25 चोटियों पर तिरंगा...