बेरोजगारी और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन

Date:

Share post:

बेरोजगारी और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन
बेरोजगारी और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन

प्रदेश में बेरोज़गार शारीरिक शिक्षकों ने उनकी मांगें पूरा न होने पर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का मन बना लिया है। इनका आरोप है कि शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए सरकार की ओर से उन्हें बार-बार झूठा आश्वासन मिल रहा है, बेरोजगारी और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन । जिसके चलते उन्होंने 3 अगस्त को शिमला स्थित राज्य सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। संघ के सचिव राकेश शर्मा ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों के करीब 2150 पद खाली चल रहे है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अन्य विषयों की भतियां समय-समय पर की गई हैं, लेकिन डीएम और पीईटी विषय को इन भर्तियों से हमेशा वंचित रखा गया है। राकेश शर्मा ने इन भर्तियों को लेकर सरकार से अपनी मंशा जाहिर करने का भी आग्रह किया है ताकि वे गुमराह होने से बच सकें। लंबे समय से भर्तियां न होने से निराश बेरोज़गार शारीरिक शिक्षक रोजगार की राह देख रहे हैं।

उनका कहना है कि किसी भी विद्यालय में शारीरिक शिक्षक अहम् भूमिका निभाता है, शारीरिक शिक्षक की मदद से उनमें अनुशासन और नैतिक गुणों का विकास होता है। उनका आरोप है कि शारीरिक शिक्षकों की भर्तियां न कर आने वाली पीढ़ी को शारीरिक दिव्यांगता की ओर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है।

SJVN & Keekli Charitable Trust Join Hands to Organize a Hindi Story Writing Competition

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Dr Singh Pushes BRICS Space Economy Vision

Union Minister Dr. Jitendra Singh has called for the creation of a “BRICS Space Economy,” urging member nations...

Sukhu Reviews Dashboard to Track Govt Schemes

CM Sukhu on Wednesday reviewed the progress of the Chief Minister Dashboard, a digital platform designed to track...

STF Tracks Drug Money, Seizes Assets Worth Crores

In a major blow to an interstate drug network, the Sirmaur Police and the Special Task Force (STF)...

SEBI-BSE IPF Hold Investor Awareness Session

A Regional Investor Seminar for Awareness (RISA) was organised today at the Himachal Pradesh State Secretariat, Shimla, jointly...