बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का पहला कदम: मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत निराश्रित बेटी नक्षत्रा सिंह को भवन निर्माण के लिए तीन बिस्वा जमीन के दस्तावेज प्रदान किए। नक्षत्रा सिंह वर्तमान में बिलासपुर जिला के सदर उपमंडल के तहत निदेशालय महिला एवं बाल विकास के वुमेन वर्किंग होस्टल में रह रही हैं। इस योजना के तहत भवन निर्माण के लिए भूमि प्राप्त करने वाली वह जिला बिलासपुर की पहली लाभार्थी हैं।

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का पहला कदम: मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना

मुख्यमंत्री ने नक्षत्रा सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अपने ध्येय को प्राप्त करने के लिए उन्हें जीवन में निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व, नक्षत्रा सिंह को स्टार्ट-अप के तहत लघु उद्योग के लिए भी दो लाख रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत प्रदान की गई है। इस स्टार्ट-अप में नक्षत्रा सिंह ने तीन महिलाओं को रोजगार प्रदान किया है।

इस अवसर पर बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अन्तर्गत नक्षत्रा सिंह को घर बनाने के लिए धनराशि प्रदान करने सम्बंधी आवश्यक प्रक्रियाएं भी पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत जिला बिलासपुर में 18 से 27 वर्ष आयु के 128 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट पंजीकृत किए गए हैं, जिन्हें योजमुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजनाना के तहत विभिन्न लाभ प्रदान किये जा रहे हैं।

President Murmu Honors Kangra’s Praveen Singh With Tenzing Norgay Award

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

कोटगढ़ के कारोबारियों को मिला डिजिटल सशक्तिकरण

हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग द्वारा शिमला जिला के थानेदार पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया...

Viksit Bharat 2047 Needs Youth Power: Governor

Governor Kavinder Gupta on Friday said that the vision of Viksit Bharat 2047 can only be achieved through...

Negi Orders Faster Execution of SHIVA Project Works

Revenue, Horticulture and Tribal Development Minister Jagat Singh Negi on Saturday reviewed the progress of the second phase...

Kamiyana Trail Unveiled, Eco-Tourism Gets Boost

CM Sukhu on Saturday inaugurated the first phase of the Kamiyana Hill Top Nature Trail at Poabo village...