April 2, 2026

भारत की प्रगति पर विरोध, जयराम ने साधा निशाना

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह विरोध भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा पर सीधा प्रहार है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय राष्ट्रहित के खिलाफ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता, नवाचार और नेतृत्व को स्वीकार कर रहा है, तब कांग्रेस संकीर्ण राजनीति के चलते देश की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, लेकिन कांग्रेस का विरोध सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि देश की प्रगति के खिलाफ है।

जयराम ठाकुर ने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नकारात्मक राजनीति तक सीमित हो गई है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को कमजोर दिखाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि कांग्रेस की यह रणनीति निवेशकों को भ्रमित करने और देश की साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि जब-जब भारत विकास की ओर बढ़ता है, कांग्रेस विरोध की राजनीति करती है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। ठाकुर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे समय में, जब भारत वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इस तरह का रवैया देश के सम्मान के खिलाफ है।

Health Awareness Drive at Shimla Nursing College

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Stresses Transparency, Sustainability

Principal Accountant General (Accounts & Entitlement) Sushil Thakur, along with Principal Accountant General (Audit) Purushottam Tiwari, called on...

This Day in History

1933 Nazi Germany bars Jewish citizens from working in the civil service. 1933 The Gestapo (secret state police) is established by...

जयराम ठाकुर : कैंसर इलाज पर मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधान सभा में स्वास्थ्य के स्थगन प्रस्ताव पर बोलने के...

International Data Gap Hits Forest Corp Profits

Himachal Pradesh State Forest Development Corporation is reportedly incurring a recurring annual loss of Rs 2.31 crore in...