CBuD ऐप से सुरक्षित होंगी भूमिगत सेवाएं

Date:

Share post:

भूमिगत पाइपलाइन, बिजली केबल, गैस लाइन, ऑप्टिकल फाइबर सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं को खुदाई के दौरान नुकसान से बचाने के उद्देश्य से भारत सरकार के ‘Call Before You Dig (CBuD)’ मोबाइल ऐप को लेकर बचत भवन में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की।

उपायुक्त ने कहा कि ऐप की प्रभावी सफलता के लिए सभी विभागों को अपने भूमिगत नेटवर्क का सटीक और अद्यतन डिजिटल डेटा उपलब्ध करवाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग नियमित रूप से अपने डेटा को अपडेट करें, ताकि खुदाई से पहले संबंधित सेवाओं की सही जानकारी मिल सके और दुर्घटनाओं व नुकसान को रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा संचालित यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सरकारी विभागों, उपयोगिता सेवा प्रदाताओं, निर्माण एजेंसियों और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करता है। ऐप के माध्यम से खुदाई से पहले बिजली, पानी, गैस, दूरसंचार और अन्य भूमिगत नेटवर्क की जानकारी प्राप्त की जा सकती है, जिससे सेवा बाधित होने, आर्थिक नुकसान और दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम होती हैं।

उपायुक्त ने सभी विभागों, स्थानीय निकायों, ठेकेदारों और नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की खुदाई शुरू करने से पहले ‘Call Before You Dig’ ऐप का उपयोग अवश्य करें। यह सुरक्षित, व्यवस्थित और जिम्मेदार खुदाई को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है।

Hamirpur skater Samarth Atri to represent India at Asian Trophy

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

हिमाचल में सेब क्रांति के जनक डॉ. के. सी. आज़ाद की जीवनी का विमोचन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व बागवानी निदेशक डॉ. के. सी. आज़ाद के प्रेरणादायी जीवन और उनके दूरदर्शी योगदान पर...

This Day In HIstory

1793 Former Queen of France Marie Antoinette was convicted of high treason and executed by guillotine during the French...

Today, 16 Oct, 2026 : World Food Day

World Food Day is an annual global event observed on October 16 to mark the founding of the...

Sports Ministry Allots Up to ₹50 Crore for Hosting International Events

In a major boost to India’s long-term sporting ambitions, the Ministry of Youth Affairs and Sports has issued...