क्रैच केंद्रों में 22 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज

Date:

Share post:

जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी इंदु शर्मा ने बताया कि शिमला शहर के आंगनबाड़ी सह-क्रैच केंद्रों में क्रैच कार्यकर्ता के 9 तथा क्रैच सहायिका के 13 रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 22 जुलाई, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार उपमंडलाधिकारी (शिमला शहरी) कार्यालय में प्रातः 11 बजे से शुरू होंगे।

उन्होंने बताया कि फागली, घोड़ा सराय, आरटीओ, टुटीकंडी शिशु केंद्र, समरहिल, बंगाला कॉलोनी, चलौंठी, रुलडूभट्टा, स्ट्रॉबेरी, कुफट्टाधार, साधनाघाटी, बेमलोई तथा नॉर्थओक स्थित आंगनबाड़ी सह-क्रैच केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद रिक्त हैं, जिनके लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इंदु शर्मा के अनुसार, अभ्यर्थी का संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 22 जुलाई, 2026 तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। क्रैच कार्यकर्ता के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 तथा क्रैच सहायिका के लिए दसवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार द्वारा जारी किया गया होना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि निर्धारित सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, स्टेट होम/बालिका आश्रम की निवासी, अनाथ, असहाय एवं परित्यक्ता महिला, जिनके पति पिछले सात वर्षों से लापता हों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बाल सेविका, बालवाड़ी शिक्षक, नर्सरी शिक्षक, संबंधित वार्ड में कार्यरत सिलाई अध्यापिका एवं शिशु पालक सहित अन्य निर्धारित श्रेणियों की पात्र महिलाओं को अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

इंदु शर्मा ने बताया कि चयनित क्रैच कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। वर्तमान में क्रैच कार्यकर्ता के लिए 5,500 रुपये तथा क्रैच सहायिका के लिए 3,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिमला शहरी, लटावा हाउस, निगम विहार, शिमला कार्यालय से दूरभाष 70188-00702 पर संपर्क कर सकते हैं।

Himachal’s Orchard Economy Gets Global Boost

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Dr. Ambedkar- A Sparkling Personality

 Jaya Sood A prolific writer, a great master A voice of voiceless, untrodden ones An abolisher of absolute untouchability Great respect to...

स्वतंत्रता दिवस और शहीद ऊधम सिंह

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली) 15 अगस्त 1947 के दिन भारत पूर्ण रूप से अंग्रेजों की गुलामी...

सशक्त पंचायत और आत्मनिर्भर महिलाएं सरकार की प्राथमिकता: अनिरुद्ध सिंह

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों...

Himachal Plans New Chandigarh-Style Satellite Town in BBN

Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh announced that the Himachal Pradesh government is aggressively pushing central...