October 1, 2025

डोडरा क्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, नशे के खिलाफ अभियान

Date:

Share post:


हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें उपमंडल दण्डाधिकारी डोडरा क्वार धर्मेश रामोत्रा, डॉ अक्षिता, डॉ सचिन एमओ क्वार विशेष रूप में शामिल रहे। इस उपलक्ष पर डोडरा क्वार के महिला मंडल के सदस्य तथा अन्य महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया। 

महिला मंडल कितेरवाड़ी की प्रधान निर्मला चौहान ने अपने संबोधन में बताया की अपने जीवन में तथा डोडरा क्वार में पहली बार महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लगभग 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिला दिवस में महिलाओं ने नशे के विरुद्ध इस दिवस को मनाने का आज निर्णय लिया क्योंकि यह क्षेत्र भी नशे की चपेट में है। 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेश व पूर्व प्रधान शंकर ध्यान ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी महिलाओं ने नाटी का भी आयोजन किया तथा लोकगीतों को भी गाया। 

उपमंडल दण्डाधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने इस उपलक्ष्य पर सभी को महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि डोडरा क्वार में आजादी के बाद पहली बार मनाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं के उत्साह की सराहना की उसके साथ आज के दिन भी महिलाओं ने जो नशे के विरुद्ध अपने अभियान को ज़ोर देने के लिए कार्य किया वो बहुत सराहनीय है। इस अवसर पर महिला मंडल कितरवाड़ी, कटोल, पुजारली और ज्यूराडी की प्रधानों ने भी अपने कार्यक्रम दिए।

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लाल बहादुर शास्त्री जयंती – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी 2 अक्टूबर का दिन दो महान हस्तियों की जयंती का दिन है, अर्थात...

Art & Culture: Pillars of Viksit Bharat

A one-day painting workshop titled “Viksit Bharat ke Rang, Kala ke Sang” was held today at the iconic...

कला के मंच से जयराम का सियासी वार

विकसित भारत के रंग कला के संग’ कार्यक्रम में शामिल होते ही जयराम ठाकुर ने न केवल कलात्मक...

डंगों और सड़कों पर सरकार सख्त, मिले 17 करोड़

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने रामपुर डिवीजन में कार्यों के लिए...