June 24, 2025

डोडरा क्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, नशे के खिलाफ अभियान

Date:

Share post:


हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें उपमंडल दण्डाधिकारी डोडरा क्वार धर्मेश रामोत्रा, डॉ अक्षिता, डॉ सचिन एमओ क्वार विशेष रूप में शामिल रहे। इस उपलक्ष पर डोडरा क्वार के महिला मंडल के सदस्य तथा अन्य महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया। 

महिला मंडल कितेरवाड़ी की प्रधान निर्मला चौहान ने अपने संबोधन में बताया की अपने जीवन में तथा डोडरा क्वार में पहली बार महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लगभग 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिला दिवस में महिलाओं ने नशे के विरुद्ध इस दिवस को मनाने का आज निर्णय लिया क्योंकि यह क्षेत्र भी नशे की चपेट में है। 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेश व पूर्व प्रधान शंकर ध्यान ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी महिलाओं ने नाटी का भी आयोजन किया तथा लोकगीतों को भी गाया। 

उपमंडल दण्डाधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने इस उपलक्ष्य पर सभी को महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि डोडरा क्वार में आजादी के बाद पहली बार मनाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं के उत्साह की सराहना की उसके साथ आज के दिन भी महिलाओं ने जो नशे के विरुद्ध अपने अभियान को ज़ोर देने के लिए कार्य किया वो बहुत सराहनीय है। इस अवसर पर महिला मंडल कितरवाड़ी, कटोल, पुजारली और ज्यूराडी की प्रधानों ने भी अपने कार्यक्रम दिए।

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

माँ की शक्ति, बच्चों का भविष्य: योग से बदलता परिदृश्य – अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री,

अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, चाहे वह बोर्डरूम हो या युद्धभूमि —मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त...

ठियोग नवोदय में ओलंपिक दिवस धूमधाम से मनाया गया

पी.एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रातःकालीन सभा के...

शिमला की चमयाना पंचायत का जीरो वेस्ट की ओर सराहनीय कदम

शिमला जिले के मशोबरा विकास खंड की चमयाना पंचायत ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावशाली...

Governor Presides Over Shoolini Fair Closing

HP Governor Shukla presided over the closing ceremony of the state-level Shoolini Fair in Solan on Sunday evening....