डॉ. जनक राज: हिमाचल के विधायक और प्रशंसापत्र विजेता

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश में डॉक्टरी छोड़ राजनीति में आए भरमौर पांगी के विधायक वह परियोजना सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ. जनक राज आए दिन अपने राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान लोगों का चेकअप करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों विधायक डाॅ. जनक राज पांगी घाटी के दौरे पर है। वहीं इस दौरान विधायक मरीजों को देखते हुए नजर आ रहे है। पांगी घाटी में डॉ. जनक राज ने पुंटो गांव से आये एक बुजुर्ग का चेकअप करते नजर आए। पांगी घाटी में डॉ. जनक राज विजेता होने के बाद जनता का धन्यवाद करने पहुंचे हुए है।

देरशाम को जब भाजपा के कार्याकर्तों के साथ बैठक चल रही थी तो उसी दौरान एक बुजुर्ग अपनी बीमारी को लेकर उनके पास पहुंचे विधायक ने तुरंत बैठक छोड़कर बुजुर्ग का स्वास्थ्य जांच किया। डॉ. जनक राज ने बुजुर्ग की रिपोर्ट चेक की और उन्हें जरूरी दवा भी लिखी। डॉ. जनक राज ने मरीज का जरूरी इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब भी जरूरत होगी, तो डॉ. जनक राज उसकी मदद के लिए मौजूद रहेंगे। इससे पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी डॉ. जनक राज लोगों का इलाज करते हुए देखे गए थे. डॉ. जनक राज प्रचार के दौरान ही लोगों की टेस्ट रिपोर्ट देखकर उन्हें दवा लिख देते थे।

चुनाव प्रचार के दौरान इलाज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. गौरतलब है भरमौर-पांगी एक जनजातीय क्षेत्र है, यहां लोगों को मूलभूत सुविधाओं को पाने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में जब अपना विधायक ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेषज्ञ है, तो जनता इसका भी फायदा लेने की कोशिश कर रही है।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Adventure and Camaraderie Mark HIMTREK 2026

HIMTREK 2026 continues to provide NCC cadets with a dynamic platform for adventure, physical fitness, experiential learning and...

किशाउ डैम समझौता: हिमाचल के हितों की बड़ी रक्षा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने किशाउ जलविद्युत परियोजना को लेकर लंबे समय...

Sarv Dharma Peeth: A Symbol of Unity Inaugurated

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta today inaugurated the newly constructed Main Darbar Sahib at Sarv Dharma Peeth Taposthan,...

STF का बड़ा अभियान: नशा तस्करी पर कसता शिकंजा

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा 15 नवम्बर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के तहत...