डॉ. कृष्णलाल सहगल: हिमाचल के संगीत कलाकार को राष्ट्रीय सम्मान

Date:

Share post:

डॉ. कृष्णलाल सहगल: हिमाचल के संगीत कलाकार को राष्ट्रीय सम्मान
डॉ. कृष्णलाल सहगल

भारत सरकार ने संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक डा. कृष्णलाल सहगल को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित किया है। भारत सरकार की उच्च स्तरीय राष्ट्रीय चयन समिति देश भर के 92 प्रतिष्ठित कलाकारों का चयन विविध विधाओं में कार्य के लिए चयन किया है। यह पुरस्कार हिमाचली संगीत की अनूठी पहचान और देव धरा की विशुद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है। भारत की राष्ट्रपति शीघ्र ही नई दिल्ली में एक समारोह में इन कलाकारों को ये पुरस्कार प्रदान करेंगी।

उल्लेखनीय है कि हिमाचली लोक संगीत के व्यापक प्रचार-प्रसार और विश्ष्टि योगदान के लिए डा. सहगल को अनेक राष्ट्रीय और प्रादेशिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है जिनमें हिमाचल गौरव पुरस्कार भी शामिल है। आकाशवाणी और दूरदर्शन सहित प्रदेश की अनेक अग्रणी संस्थाओं ने उनके योगदान को सराहते हुए सम्मानित किया है। हिमाचल की लोक संस्कृति और यहां के लोग संगीत की अलग पहचान बनाए रखने के लिए इन्होंने महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।

डा. कृष्णलाल सहगल ने कंठ संगीत में पी.एच.डी की डिग्री उपाधि हासिल की है तथा अनेक वीडियो और वीडियो एल्बम निकलाने के साथ-साथ कई पुस्तकों का लेखन भी किया है। उनके अनेक शिष्य आज संगीत जगत में नाम रोशन कर रहे हैं जिनकी तादाद बाॅलीवुड तक है। पिछले पांच दशकों के दौरान उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचल लोक संगीत को नए आयाम दिए हैं और नवोदित कलाकारें के लिए प्रेरणा-स्त्रोत बने हुए हैं।

डॉ. कृष्णलाल सहगल: हिमाचल के संगीत कलाकार को राष्ट्रीय सम्मान

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

काल भैरव की उत्पत्ति और काल अष्टमी का महत्व

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी शिव पुराण एवं स्कंद पुराण में एक कथा आती है, जिसमें काल भैरव...

Pathania Briefs TNCC Chief on Himachal’s Key Achievements

Deputy Chief Whip Kewal Singh Pathania paid a courtesy visit to the newly appointed President of the Tamil...

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त...

Himachal to Recruit 3,468 Teachers for CBSE Schools

Education Minister Rohit Thakur said the recruitment process for 3,468 teaching posts in CBSE-affiliated government schools of Himachal...