हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. महावीर सिंह को विश्वविद्यालय का नया उप कुलपति नियुक्त किया गया है। वे इससे पूर्व बद्दी विश्वविद्यालय में भी कुलपति के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
नैनो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त डॉ. सिंह का संबंध जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र से है। उन्होंने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है, विशेषकर भौतिक विज्ञान और नैनो टेक्नोलॉजी में।
डॉ. सिंह की इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।




