March 16, 2026

डा. संजय सूद ने लिया जाइका परियोजना का फीडबैक

Date:

Share post:

वन बल प्रमुख और जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद ने परियोजना में चल रहे कार्यों का विस्तृत फीडबैक लिया। मंगलवार को उन्होंने परियोजना मुख्यालय, टुटू में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की।

गौरतलब है कि डा. संजय सूद परियोजना में सीपीडी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं। इस जिम्मेदारी के तहत उन्होंने परियोजना के सभी घटकों पर आधारित गतिविधियों पर गहन चर्चा की। उन्होंने आजीविका सुधार, पौधरोपण, जैव विविधता और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से फीडबैक लिया।

परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद शर्मा ने डा. संजय सूद को प्रदेश के 22 वन मंडलों में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके अलावा, मुख्य परियोजना निदेशक ने पाइपलाइन कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर जैव विविधता विशेषज्ञ डा. एसके काप्टा, वित्त अधिकारी गौरी शंकर, प्रोग्राम मैनेजर्स, एसएमएस और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

CM Drives Public Transport Push with New Volvo Bus

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal Govt Expands Rural Governance in Shimla

The Himachal Pradesh government has approved the formation of nine new Gram Panchayats in Shimla district, following the...

निजी शिक्षण संस्थान आरटीई नियमों का पालन करें : सरकारी आदेश

हिमाचल प्रदेश में सरकारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों में दाखिले बढ़ने के बीच विद्यार्थियों को स्कूल...

सरकार के फैसलों पर नेता प्रतिपक्ष का हमला

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन साल...

टीबी मरीजों को पोषण किट वितरण पूरा : उपायुक्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिले में टीबी से ग्रसित सभी मरीजों को निक्षय मित्र सहयोग योजना...