शिक्षा मंत्री जुब्बल के एक दिवसीय प्रवास पर

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 09 अगस्त 2024 को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। 

उन्होंने बताया कि 09 अगस्त को शिक्षा मंत्री प्रातः 10 बजे जुब्बल पहुँच कर कल्याण भवन का उद्घाटन करेंगे और इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे। 

उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर दोपहर 12 बजे भोलाड पहुंचेगे और पंचायत भवन भोलाड का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह राथल में आयोजित जातर में शिरकत करेंगे और नव युवक मंडल भोलाड द्वारा आयोजित तीसरे स्वर्गीय रविंदर राणा मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे। 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल की विरासत: प्राचीन बैल-घोड़ा सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा  - मण्डी बैल व घोड़े वाले सिक्के, जो कि हिन्दू शाही सिक्कों के नाम से...

A Strand of Hair – Short Story

Uma Sharma, Gurugram In a quaint village at the hillside lived Suraiya. She lived with her husband, Ramlal and...

प्रभु कभी नहीं मरते’ का लोकार्पण – साहित्यकारों ने बताया संवेदनाओं का सशक्त दस्तावेज

ऐतिहासिक गेयटी थिएटर रविवार को साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के अद्भुत संगम का साक्षी बना। 'स्मृतियों का संसार:...

ग्रामीण विकास में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि पशु चिकित्सकों की भूमिका अन्य चिकित्सकों की तुलना...