एक गलती: प्रियंका शर्मा का शब्दकला कौशल

Date:

Share post:

लेखिका प्रियंका शर्मा
प्रियंका शर्मा

मैनें रूख मोड़ा दहलीज के ऊपर
अनजान बेफिक्र सी. जा पहुँची
न जाने मुझसे क्या भूल-सी हो बैठी
मैं सहम सी गई.
मैं अपने अन्दर के द्वंद्व को न बोल पाई
और यूँ ही अश्रु बनकर ढह गए
एक गलती यूँ ही दस्तक दे गई, एक गलती यूँ ही दस्तक दे गई।
मस्तिष्क में उमड़ते हुए जाल को मैं बुनते चलती गयी
अपने जीवन को निष्प्राण करती चली गयी
अकेलापन मेरे मन को कचोटता चला गया
दुनिया एक पत्थर-सी मूरत बनती लगने लगी
एक गलती यूँ ही दस्तक दे गई, एक गलती यूँ ही दस्तक दे गई।
मन का काफिला बढ़ता गया
मेरा जीवन ढहता गया
दिल बेजुबान बनकर रह गया
जुबां से निकल अल्फाज़ अभिशाप लगने लगे
एक गलती यूँ ही दस्तक दे गई एक गलती यूँ ही दस्तक दे गई ।।

डीएवी पब्लिक स्कूल कोटखाई का पारितोषिक वितरण समारोह: मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Today, 26 june, 2026 : Anti-Drug Day

Anti-Drug Day is observed to raise awareness about the harmful effects of drug abuse and to promote a...

Shimla Literary Circle Celebrates ‘Feminine Lyre’ Launch

An engaging literary evening unfolded at Brews & Books Café, Mall Road, as the Keekli Charitable Trust hosted...

Himachal’s Anti-Chitta Day Hits Drug Networks Hard

The International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking was observed as ‘Anti-Chitta Day’ across Himachal Pradesh as...

28 जून को अंडर-18 रग्बी ट्रायल, राष्ट्रीय टीम का चयन

रग्बी एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश (RAHP) और रग्बी एसोसिएशन शिमला (RAS) के संयुक्त तत्वावधान में 28 जून को...