March 11, 2026

विश्वास: एक लघुकथा

Date:

Share post:

रणजोध सिंह 

रणजोध सिंह 

सेठ धनाराम जी दर्द से कहराते हुए गांव के मशहूर वैद्य जी के पास पहुंचे और आते ही लगभग चिल्लाते हुए बोले, “वैद्य जी मेरे पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है, कृपया मुझे शीघ्र दवाई दें अन्यथा मैं मर जाऊंगा।” वैद्य जी ने उसकी नब्ज़ पकड़ी और पाया कि सेठ को कोई गंभीर बीमारी नहीं अपितु केवल वात-रोग है। वह कहने ही वाले थे, “कोई चिंता का विषय नहीं है आप थोड़ी सी अजवाइन खा लीजिए, आपका रोग ठीक हो जाएगा।” मगर फिर उन्हें ध्यान आया कि धनाराम जैसे अमीर व्यक्ति को इतने साधारण से नुस्खे पर विश्वास नहीं आएगा। उनका रोग तब तक ठीक नहीं होगा जब तक वह कोई दुर्लभ अथवा महंगी दवाई न खा लें।

अतः वे अपनी झोपड़ी के भीतर गए और थोड़ी देर बाद चूल्हे से राख लेकर बाहर आए और सेठ धनाराम से बोले, “यह अभिमंत्रित राख दुर्लभ जड़ी-बूटियों से बनी है। इसकी एक-एक पुड़ियां दिन में तीन बार लेनी है। मगर याद रहे इस पुड़िया के साथ एक चम्मच अजवाइन लेना भी अनिवार्य है। ईश्वर आपका भला करेगा। सेठ ने वैद्य जी की सलाह पर अमल किया और तुरंत स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर लिया।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Centre Proposes Update to Blood Testing Rules

The Ministry of Health and Family Welfare has invited public comments on a draft amendment to the Drugs...

Aadhaar Platforms to Be Tested by Ethical Hackers

The Unique Identification Authority of India (UIDAI) has launched its first structured Bug Bounty Programme aimed at further...

सर्जरी पैकेज में अंतर, जनता और विपक्ष में उठे सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी की बढ़ती फीस और हिमकेयर कवरेज...

किसानों के हित में फैसले के लिए मंत्री ने बैठक की

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज किसानों के...