गेयटी थिएटर में सूफी शाम कार्यक्रम का आयोजन

Date:

Share post:

भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश कला भाषा संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत हैं विभाग गत 50 वर्षों से साहित्य एवं संस्कृति के विविध आयामों को मूर्त रूप देने का दायित्व पूरी निष्ठा से निभा रहा है और इसी क्षेत्र से जुड़े सृजन कर्मियों को समय-समय पर मंच उपलब्ध करवाता रहता है इसी कड़ी में आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के गौथिक हॉल में सूफी शाम कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया,जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सूफी गायक श्री शाहिद नियाजी जी अपने सहयोगी कलाकारों के साथ सूफियाना कलाम की प्रस्तुति दी।


शाहिद नियाजी अखिल भारतीय रेडियो की एक ग्रेड और आईसीसीआर दिल्ली के पैनलबद्ध कलाकार हैं। इन्होंने अपने ग्रुप के साथ लगभग 18 देशों में अपनी प्रस्तुतियां दी हैं। सूफी शाम में उस्ताद शाहिद नियाजी मुख्य गायक एवं सामी नियाजी गायक दूसरे मुख्य गायक, मुकर्रम नियाजी,मजीद नियाज़ी व हामिद नियाज़ी सहयोगी गायक के रूप में थे।इसके साथ ही वासिफ नियाज़ी ढोलक, विजय कुमार तबला वादक व अंकुश कीबोर्ड पर मौजूद रहे। सूफी शाम कार्यक्रम में सांसों की माला में सिमरू, छाप तिलक सब छीनी, लाल मेरी पत रखियो आदि गीतों का गायन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबोध सक्सेना, माननीय मुख्य संसदीय सचिव,हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिरकत की। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, सचिव,भाषा एवं संस्कृति राकेश कंवर, निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग डॉ. पंकज ललित उपस्थित रहे।

Himachal Considers Cannabis Cultivation for Non-Narcotic Industrial Use

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Adventure and Camaraderie Mark HIMTREK 2026

HIMTREK 2026 continues to provide NCC cadets with a dynamic platform for adventure, physical fitness, experiential learning and...

किशाउ डैम समझौता: हिमाचल के हितों की बड़ी रक्षा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने किशाउ जलविद्युत परियोजना को लेकर लंबे समय...

Sarv Dharma Peeth: A Symbol of Unity Inaugurated

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta today inaugurated the newly constructed Main Darbar Sahib at Sarv Dharma Peeth Taposthan,...

STF का बड़ा अभियान: नशा तस्करी पर कसता शिकंजा

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा 15 नवम्बर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के तहत...