ग्रीष्मोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में उपमुख्यमंत्री होंगे शामिल

Date:

Share post:

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर मुख्य कलाकार के रूप में मंच संभालेंगे और अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

सांस्कृतिक संध्या से पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। दोपहर 4 बजे रिपोर्टिंग रूम के सामने स्कूल छात्रों द्वारा जुम्बा नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें युवा ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। इसके बाद शाम 6 बजे फन अट्रैक्शन के तहत कैरेक्टर और स्टेच्यू मैन शो तथा फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

इसके साथ ही उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के माध्यम से विभिन्न राज्यों के कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों का मनोरंजन होगा।

मुख्य सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शाम 4 बजे मुख्य मंच पर होगा, जहां हिमाचल के स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इस संध्या में प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर ग्रीष्मोत्सव को और भी रंगीन बनाएंगे।

सेजिस शो का भव्य समापन, फूलों के सितारे सम्मानित

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Calls on Youth to Reject Drugs for a Stronger Nation

Governor Kavinder Gupta called upon the youth to lead healthy, drug-free lives, highlighting that a responsible younger generation...

भारत की तेज आर्थिक रफ्तार पर जयराम ठाकुर ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि...

मुख्यमंत्री ने दिए पंचायत चौकीदारों को नियमित करने के संकेत

चौड़ा मैदान में आयोजित पंचायत चौकीदार यूनियन के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...

CM Sukhu Flags Off Mobile Support Units for Special Needs Children

CM Sukhu today flagged off three mobile resource centre vehicles under the ‘Therapy on Wheels’ initiative of Samagra Shiksha,...