तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हमीरपुर (बड़ू) के कंप्यूटर साइंस के छात्र सर्वेश शर्मा को भारतीय सेना के लिए स्वदेशी ‘रुद्रा एज टी-1 (स्पेक्ट्रा)’ ड्रोन विकसित करने पर शुभकामनाएं दी हैं। इस नवाचार के लिए सर्वेश को रक्षा मंत्रालय से ₹3.5 करोड़ की अनुदान राशि मिली है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सर्वेश की इस उपलब्धि को हिमाचल प्रदेश के युवाओं की तकनीकी क्षमता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सर्वेश द्वारा तैयार किया जाने वाला यह ड्रोन सीमाओं की निगरानी में अहम भूमिका निभाएगा। रडार से बचने और जैमरों को मात देने की क्षमता के कारण यह स्वदेशी ड्रोन तकनीक में एक मील का पत्थर साबित होगा।
मंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल को वैश्विक स्तर पर निखारने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत छात्रों को कजाकिस्तान और जापान जैसे देशों का शैक्षणिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) कराया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सर्वेश की सफलता से प्रेरणा लेकर राज्य के अन्य युवा भी अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छुएंगे।
Himachal Launches Awareness Drive for New Solid Waste Management Rules


