हिमाचल का बड़ा कदम: ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम हुआ लॉन्च

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने ‘हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम’ पोर्टल लॉन्च किया। इस तरह की व्यवस्था लागू करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है।

अब प्रदेश की सभी पंचायतों, पंचायत समितियों (बीडीसी) और जिला परिषदों की बैठकों का एजेंडा, विवरण और कार्यवाही पूरी तरह ऑनलाइन होगी। पोर्टल पर जनप्रतिनिधियों व सदस्यों की डिजिटल उपस्थिति दर्ज होगी और सिस्टम खुद कोरम पूरा होने की पुष्टि करेगा। बैठक के बाद ई-हस्ताक्षर (e-Sign) की सुविधा से कागजी काम खत्म होगा।

भविष्य में इस पोर्टल को पंचायती राज विभाग की वेबसाइट से जोड़ा जाएगा, जिससे आम नागरिक भी बैठकों के निर्णय ऑनलाइन देख सकेंगे। इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी, रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे और बजटीय व कानूनी विवादों पर लगाम लगेगी।

SHIELD Trust & Kullu Science School Spearhead Eco-Pledge

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

जनसंख्या गणना का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा

हिमाचल प्रदेश के उच्च और हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी 'जनसंख्या गणना' का कार्य समय-सीमा...

Shimla Gets ₹108 Crore Infrastructure Upgrade

Shimla is undergoing a major urban transformation aimed at reinforcing its iconic heritage while solving day-to-day civic bottlenecks....

President Visits Atal Tunnel & Hadimba Temple

On the second day of her three-day visit to Himachal Pradesh, President Droupadi Murmu visited the iconic 9.02-kilometer...

Digital Challans & Green Transit: CM Unveils Major Transport Upgrades

Himachal Pradesh is steering towards a greener and digitally empowered future as CM Sukhu rolled out the innovative...