हिमाचल की अंडर-19 बालिका बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में

Date:

Share post:

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 बालिका बैडमिंटन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम आठ में स्थान बना लिया है। 30 जनवरी से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने अपने पूल में प्रथम स्थान हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के दौरान हिमाचल की टीम ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की। टीम ने मध्य प्रदेश को 2-0, इंडियन बोर्ड ऑफ स्कूल ऑर्गेनाइजेशन को 2-1, केंद्रीय विद्यालय संगठन को 2-1 तथा प्री-क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

अब क्वार्टर फाइनल में हिमाचल प्रदेश का मुकाबला तमिलनाडु से होगा। टीम की इस सफलता में प्रज्ञा वर्मा और गरिमा वर्मा का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा, जिनकी बदौलत टीम अंतिम आठ तक पहुंचने में सफल रही।

टीम के कोच भगवान दास, राजेंद्र शर्मा, प्रबंधक ओंकार शर्मा व नीतू शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। वहीं, चीफ डी मिशन बलवंत झोटा ने विश्वास जताया कि क्वार्टर फाइनल में भी टीम श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

इधर, हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 बालक बैडमिंटन टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में ओडिशा और छत्तीसगढ़ को 2-0 से पराजित कर अगले दौर की ओर कदम बढ़ाए हैं।

सड़क सुरक्षा में नागरिक अनुशासन जरूरी : उपायुक्त

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1987 World Health Organization (WHO) established World No Tobacco Day to highlight the global health risks of tobacco use...

Today, 29 May, 2026 : World No Tobacco Day

World No Tobacco Day (WNTD) is observed globally on 31 May every year to raise awareness about the...

India Launches ToFEI App to Build Tobacco-Free Schools

On World No Tobacco Day 2026, Union Health Secretary Punya Salila Srivastava launched the pilot Tobacco-Free Educational Institutions...

India Gets Its First Smart Aviation Weather System

Union Minister Dr. Jitendra Singh on Thursday inaugurated India’s first “SkyCast” aviation weather monitoring system at IGI Airport,...