Home Shimla News हिमाचल प्रदेश में स्कूल आधारित एडोलेसेंट हेल्थ सर्वे का शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश में स्कूल आधारित एडोलेसेंट हेल्थ सर्वे का शुभारंभ

0
559
हिमाचल प्रदेश में स्कूल आधारित एडोलेसेंट हेल्थ सर्वे का शुभारंभ
हिमाचल प्रदेश में स्कूल आधारित एडोलेसेंट हेल्थ सर्वे का शुभारंभ

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग एवम ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट द्वारा आज दिनांक 9 नवंबर 2023 को स्कूल आधारित एडोलेसेंट हेल्थ सर्वे का लॉन्च शिमला के होटल मरीना में किया गया। इस लॉन्च का उद्देश्य सभी जिलों को इस पहल की जानकारी देना था । इस लॉन्च का उद्घाटन मति एम सुधा देवी सचिव (स्वास्थ्य) हिमाचल प्रदेश व श्री राकेश कंवर सचिव (शिक्षा) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मति प्रियंका वर्मा, मिशन निदेशक (एन.एच.एम.), डॉ० गोपाल बेरी निदेशक स्वास्थ्य सेवाएँ, डॉ० सुनील मेहरा, कार्यकारी निदेशक (ममता – हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड) एवं डॉ० अंजली चौहान राज्य कार्यक्रम अधिकारी (आर. के. एस. के.) तथा शिक्षा विभाग से निदेशक शिक्षा, सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग से डी. पी. ओ., उप निदेशक उच्च शिक्षा व प्राथमिक शिक्षा उपस्थित रहे ।

मुख्य अतिथि द्वारा जानकारी दी गई कि हिमाचल प्रथम राज्य है, जो इस प्रकार का सर्वे कर रहा है । यह सर्वे 13 से 17 वर्ष के विद्यार्थियों के साथ सरकारी स्कूलों में किया जाएगा । इस सर्वे से किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं एवम व्यवहार, सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की उपयोगिता, स्कूल हेल्थ पॉलिसी एवम वातावरण की ओर बेहतर समझ प्राप्त होगी। इसके परिणाम स्वरूप किशोरों के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्याओं के निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं । यह सर्वे ममता – हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड द्वारा प्रदेश भर में किया जाएगा ।

Governor Releases Book Of Prof. Simmi Agnihotri: The Unparalleled Growth Of Tribal Regions

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Previous articleHP State Red Cross Hospital Spreads Joy With Sweets And Fruits
Next articleसाहित्य और समाज के दर्पण में जगदीश शर्मा का लेखन
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here