हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस की बैठक लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) की बैठक का आयोजन आज यहाँ लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ जिसका उद्देश्य अस्पताल कल्याण अनुभाग द्वारा वर्ष 2023-24 में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा करना तथा लेडी गवर्नर का हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) की अध्यक्षा बनने पर अभिनन्दन करना था। इस अवसर पर जानकी शुक्ला ने कहा कि अस्पताल कल्याण शाखा को जिस समय गठित किया गया था उस समय हमारी प्राथमिकता आज से कुछ अलग थी, परन्तु समय के साथ इसमें काफी बदलाव भी आये हैं।

इस आधार पर अब हमें यह सोचने की जरूरत है कि हम कुछ अन्य कार्य भी अस्पताल कल्याण शाखा के अन्तर्गत करें जिसमें निक्षय मित्र बनना, नशा निवारण हेतु कार्य करना, गरीब विद्यार्थियों के लिए अपनी पढ़ाई अच्छी तरह से पूरा करने हेतु कार्यवाही करना व ऐसे व्यक्तियों जो किसी लाईलाज या भयानक बीमारी से ग्रसित हों तथा उनके परिजनों को समय-समय पर कुछ सहायता देना इत्यादि पर कार्य किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त स्कूल व कॉलेज स्तर पर बच्चों को नशे से बचने के लिए जागरूक करे व साथ ही उन्हें हर प्रकार की परिस्थिति में ढलना सिखायें।

उन्होंने कहा कि आज सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना, हिमकेयर इत्यादि के माध्यम से विभिन्न रोगों से ग्रसित प्रत्येक वर्ग को अस्पताल और उसके बाहर अलग-अलग तरह से सहायता मिलती है। इसके अतिरिक्त अस्पताल कल्याण शाखा अन्य गतिविधियां जैसे रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण सम्बन्धी कार्यक्रम यथावत जारी रखी जाएँगी। उन्होंने विश्वास जाहिर करते हुए कहा कि सभी सहकर्मियों के साथ अस्पताल कल्याण अनुभाग को अधिक सार्थक व असरदार बनाने में हम सफल होंगे।

सदस्य राष्ट्रीय प्रबंधन समिति रेडक्रॉस डॉ साधना ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य जाँच शिविर खासकर महिला स्वास्थ्य से सम्बंधित के आयोजन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए जिसके लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के सानिध्य में पिछले 05 वर्षों में रेड क्रॉस की गतिविधियों को काफी बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर रेड क्रॉस की गतिविधियों में सराहनीय कार्य कर रहा है जोकि हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाएं रेड क्रॉस की रीढ़ हैं क्योंकि वह समय के आभाव बावजूद भी रेड क्रॉस की गतिविधियों के लिए समय दे रही हैं।

राज्यपाल के सचिव एवं महासचिव हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस राजेश शर्मा ने कहा कि अस्पताल कल्याण अनुभाग रेड क्रॉस का प्रमुख अंग है जोकि हर वर्ग के लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने बताया कि इस अनुभाग द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र के अतिरिक्त खून दान व पौधरोपण आदि कार्यों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अनुभाग के कार्यों को बेहतर बनाने तथा बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त किस प्रकार रेड क्रॉस की गतिविधियों के लिए धन जुटाया जा सके इस दिशा में भी कार्य करने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक लोगों की मदद की जा सके।

उन्होंने नशा निवारण अभियान आयोजित करवाने हेतु उपस्थित लोगों से सुझाव मांगे और जूनियर रेड क्रॉस व युवा रेड क्रॉस की गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।
बैठक का सञ्चालन मानद सचिव अस्पताल कल्याण अनुभाग डॉ किमी सूद द्वारा किया गया। बैठक में अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Bishop Cotton School Hosts 20th Goldstein Cricket Tournament

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Bharmour gets ₹175 crore boost and CBSE school upgrades

CM Sukhu inaugurated and laid foundation stones for 26 development projects worth ₹175 crore in the Bharmour assembly...

कसुम्पटी में कामगार शिविर आयोजित, श्रमिकों को मिली आर्थिक मदद

हिमाचल प्रदेश सरकार निर्माण श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है।...

Governor Kavinder Gupta lights up Diwali for special children at Dhalli

Ahead of the joyous festival of Diwali, Governor Kavinder Gupta visited the Institute for Children with Special Ability...

तम्बाकू मुक्त हिमाचल की मुहिम तेज, गांवों तक चलेगा अभियान

हिमाचल प्रदेश को तम्बाकू मुक्त बनाने और युवा पीढ़ी को इस घातक लत से बचाने के लिए प्रशासन...