July 30, 2025

हिमालयन ट्राइब की प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश की पर्वतीय सुंदरता को प्लास्टिक से बचाने के लिए हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन एक बार फिर सक्रिय हो गया है। श्रीखंड महादेव यात्रा मार्ग को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से फाउंडेशन 19 से 23 जुलाई तक विशेष सफाई अभियान चलाएगा। इस अभियान में 500 बोरी प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।

फाउंडेशन के संस्थापक आरपी नेगी युल्लाम ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले किन्नौर के युला कंडा, भावा और रामपुर में भी सफाई अभियान चलाया गया है। वर्ष 2023 में श्रीखंड यात्रा मार्ग पर अभियान के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े गए प्लास्टिक कचरे को हटाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया था।

इस वर्ष भी यात्रा मार्ग पर विशेष रूप से पार्वति कुंड को केंद्र में रखकर सफाई की जाएगी। नेगी ने कहा, “हर साल कूड़े की मात्रा बढ़ रही है, जिससे पर्यावरण और पवित्र स्थलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। हमारा प्रयास सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि पर्यावरणीय चेतना फैलाना भी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर आने वाले लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करना चाहिए। यह न केवल हिमालय की रक्षा करेगा, बल्कि इन पवित्र स्थलों की गरिमा भी बनाए रखेगा।

फाउंडेशन ने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं से इस अभियान में जुड़ने और योगदान देने की खुली अपील की है।

Plantation Drive Launched by Eco Task Force, Kufri Terriers

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Strike Ends: HRTC Drivers Reach Agreement with Govt

The long-standing strike by the HRTC Drivers’ Union came to an end late Tuesday evening after a successful...

शिमला में भारतीय लेखा सेवा अधिकारियों का शिष्टाचार संवाद

भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (IA&AS) के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज शिमला के उपायुक्त...

पशुपालकों को मिलेगा निःशुल्क चीज़ निर्माण प्रशिक्षण

जिला शिमला में पिज़्ज़ा चीज़ उत्पादन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पशुपालन...

उपन्यास सम्राट साहित्यकार : मुंशी प्रेम चंद – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी उपन्यास सम्राट, समाज सुधारक, नेक एवं कुशल अध्यापक, संपादक, प्रकाशक के साथ साथ...