होम स्टे इकाइयों के लिए नया पंजीकरण नियम

Date:

Share post:

प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत एचपी होम स्टे नियम, 2025 को अधिसूचित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला पर्यटन विकास अधिकारी शिमला जगदीश शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि नियमों के क्लॉज-6 के अनुसार वे सभी पर्यटन इकाइयां/होम स्टे, जो वर्तमान में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की इनक्रेडिबल इंडिया बेड एंड ब्रेकफास्ट एस्टेब्लिशमेंट, इनक्रेडिबल इंडिया होम स्टे एस्टेब्लिशमेंट योजना अथवा एचपी होम स्टे योजना, 2008 के अंतर्गत पंजीकृत एवं संचालित हैं, उन्हें नियमों के राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर संबंधित क्षेत्राधिकार के निर्धारित प्राधिकारी के समक्ष ई-सेवाएं पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र (अनुबंध-1) में पंजीकरण हेतु आवेदन करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी इकाइयों का पंजीकरण उनकी वर्तमान पंजीकरण की वैधता तिथि तक बिना किसी शुल्क के किया जाएगा। एचपी होम स्टे नियम, 2025 के अंतर्गत विधिवत पंजीकरण के बिना कोई भी पर्यटन इकाई/होम स्टे संचालित नहीं किया जा सकेगा।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने सभी होम स्टे/बी एंड बी इकाई मालिकों से अपील की है कि वे नियमों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर अनिवार्य पंजीकरण करवाएं। यदि कोई इकाई नियमों का उल्लंघन करती पाई जाती है तो उसके विरुद्ध एचपी होम स्टे नियम, 2025 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने विशेष रूप से पहले से पंजीकृत सभी होम स्टे/बी एंड बी इकाई मालिकों से आग्रह किया कि वे अपनी इकाइयों का पंजीकरण नए होम स्टे नियम, 2025 के अंतर्गत अवश्य करवाएं।

CM Seeks Ban on Apple Imports During Peak Season

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन संघर्ष

बंगाल के निर्भीक क्रांतिकारी वीर सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में...

Himachal Gears Up for Census 2027

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, alongside his wife, MLA Kamlesh Thakur, completed their self-enumeration for the upcoming...

Dev Bhoomi Fights Back: Zero Tolerance Against Drugs

Health, Social Justice, and Empowerment Minister Dr. (Col.) Dhani Ram Shandil presided over a comprehensive workshop targeting substance...

Clear Roads, Fast Markets: Minister Reviews Jubbal-Kotkhai Infra

Education Minister Rohit Thakur held a review meeting with Public Works Department (PWD) officials to assess infrastructure development...