February 17, 2026

आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

Date:

Share post:

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला शिमला द्वारा वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉक्टर राकेश प्रताप के दिशा निर्देशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली में किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कृति ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था में आयोडीन की कमी से गर्भपात, मृत प्रसव, जन्मजात विसंगतियां और बच्चों में मंद मानसिक और शारीरिक विकास, गर्दन में सूजन, कम बुद्धि का स्तर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन सभी से बचने के लिए हमें रोजाना अपने आहार में आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करना चाहिए ।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉक्टर राकेश प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आयोडीन युक्त नमक के सेवन को बढ़ावा देना है, जो आयोडीन की कमी को रोकने में मदद करता है। आयोडीन युक्त नमक के सेवन से हमारे शरीर को आवश्यक आयोडीन मिलता है, जो थायराइड ग्रंथि के कार्य को नियंत्रित करने में मदद करता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला ने जन साधारण से आवाहन किया कि इस दिवस के अवसर पर आयोडीन युक्त नमक के सेवन को बढ़ावा देने का संकल्प लें और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं । इस अवसर पर डिक्लेमेशन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HP Winter Precipitation Lags Behind Average

Himachal Pradesh is experiencing lower-than-normal winter rainfall and snowfall this season, with total precipitation from January 1 to...

Army Recruitment 2027 : Agniveer Applications Open

The registration process for the 2027 Agnipath recruitment has commenced for eligible youth from Shimla, Solan, Sirmaur, and...

जयराम ठाकुर ने बजट और प्रशासन पर सवाल उठाए

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

AI Tele-Robotics Expands Health Access

India showcased a milestone in AI-enabled healthcare today as Dr. Jitendra Singh, Union Minister of State (Independent Charge)...