जयराम ने आपातकाल को बताया काला अध्याय

Date:

Share post:

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा सत्ता बचाने के लिए लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय था और इसे उन्होंने संविधान की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम किसी भी लोकतांत्रिक देश के इतिहास में दुर्लभ है और यह एक व्यक्ति की महत्वाकांक्षा तथा स्वयं को संविधान से ऊपर समझने की मानसिकता का परिणाम था।

उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान विपक्षी नेताओं को बिना कारण जेलों में डाला गया और उन्हें यातनाएं दी गईं। यह कांग्रेस की उस सोच का परिणाम था, जिसमें “इंडिया इज़ इंदिरा और इंदिरा इज़ इंडिया” जैसी मानसिकता हावी थी, और उस समय संविधान को व्यक्तिगत संपत्ति की तरह देखा गया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज विडंबना यह है कि लोकतंत्र पर आघात करने वाले नेताओं के वंशज “संविधान बचाओ यात्रा” निकाल रहे हैं और दूसरों पर संविधान से छेड़छाड़ के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को आत्ममंथन कर देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव रोककर अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों को दबाव में लेकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आज भी आपातकाल को गलती नहीं मानती, इसी कारण सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई “लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि” को समाप्त करने का निर्णय लिया, जो आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में शुरू की गई थी।

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ननखड़ी ब्लॉक समिति के चार जनप्रतिनिधियों ने अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें अड्डू वार्ड से कान्ता खूंद, जाहू वार्ड से चिरंजी लाल, खुन्नी पनोली वार्ड से मिंटू मैहता तथा शोली वार्ड से अमर सिंह काल्टा शामिल हैं। ये सभी कांग्रेस सरकार की जनविरोधी और हिमाचल विरोधी नीतियों से असंतुष्ट होकर भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीप कमल में आयोजित कार्यक्रम में इन सभी का पार्टी में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनहित के मुद्दों की अनदेखी की है और कई निर्णयों से प्रदेश के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि जनता में असंतोष बढ़ रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की विकास एवं जनसेवा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।

QR Code System Activated to Ensure Smooth Ration Distribution

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

CSIR-NAL Unveils Indigenous Micro Gas Turbine Engines for Defence Drones

In a major push for self-reliance in advanced defence technologies, CSIR-National Aerospace Laboratories (CSIR-NAL) unveiled three indigenous Micro...

PMFME Conclave 2026 Concludes in New Delhi with National Honors

The two-day PMFME Conclave 2026, organized by the Ministry of Food Processing Industries (MoFPI) at the India Habitat...

विभाजन का दर्द – कविता

डॉ. कमल के. प्यासा - ज़ीरकपुर ,मोहाली फिर आती है याद... सुना करते थे जब नाना-नानी से अपने कस्बे (हज़ारों) की...

सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया...