March 15, 2026

जयराम ठाकुर ने भारी बारिश में सतर्कता की अपील की

Date:

Share post:

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में जारी भारी बारिश और रेड अलर्ट को देखते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की है। शिमला से जारी बयान में उन्होंने कहा कि लोग अनावश्यक यात्रा न करें, अपने और अपने परिवार की सुरक्षा का खास ध्यान रखें, नदी-नालों से दूर रहें और प्रशासन द्वारा चिन्हित खतरनाक क्षेत्रों में जाने से बचें। जयराम ठाकुर ने सरकार से भी आग्रह किया है कि आपदा राहत और बचाव के साथ-साथ जोखिम कम करने के प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि नुकसान न्यूनतम हो सके।

उन्होंने कहा कि मानसून के शुरूआती दौर में ही प्रदेश में भारी तबाही हुई है, जिसमें कई लोगों की मौतें और जन-धन का भारी नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार और प्रशासन को चाहिए कि वे आपदा राहत कार्यों में पूरी सतर्कता और सक्रियता दिखाएं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें।

जयराम ठाकुर ने प्रभावितों को शीघ्र राहत प्रदान करने और जोखिम वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर खाली करवाने का भी जोरदार आग्रह किया है। उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को प्रतिबंधित इलाकों में जाने से रोकने के प्रबंध करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में यथाशीघ्र राहत कार्य शुरू करना चाहिए और पीड़ित परिवारों की मदद करनी चाहिए।

अंत में, उन्होंने प्रदेशवासियों से विनम्र अनुरोध किया कि वे खराब मौसम में नदी-नालों और भूस्खलन संभावित स्थानों के पास जाने से बचें, सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Red Alert in Himachal: IMD Warns of Heavy Rainfall

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल : पाषाण अभिलेख, संदर्भ शिमला – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी पाषाण अभिलेखों के लिए अब रुख करते प्रदेश की राजधानी अर्थात अपने शिमला...

Statewide Drive Against Drugs Near Schools

The Himachal Pradesh Police has intensified enforcement measures near educational institutions as part of the ongoing Chitta-Free Himachal...

Governor Stresses Value-Based Education

Kavinder Gupta said that India’s traditional education system has always emphasized the balanced integration of knowledge, moral values...

Haryana MLAs in Kufri Ahead of RS Poll

Political activity has intensified in the hill resort of Kufri near Shimla, where a group of legislators from...