March 20, 2026

जनगणना-2027 की तैयारी: मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित

Date:

Share post:

जनगणना-2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम चार दिवसीय आयोजन के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह, हिमाचल लोक प्रशासन संस्थान शिमला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के 20 मास्टर ट्रेनर और जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के 6 मास्टर ट्रेनर शामिल हुए।

प्रशिक्षण में निदेशालय के नेशनल ट्रेनर पंकज कुमार सिन्हा और संयुक्त निदेशक आशीष चौहान ने जनगणना की विधियों, कानूनी प्रावधानों और डिजिटल मोड में आंकड़ा संग्रहण हेतु मोबाइल ऐप के प्रयोग पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। अंतिम दिन मास्टर ट्रेनरों को फील्ड में वास्तविक आंकड़े संग्रहण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला और प्रशासनिक प्रक्रिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों से आंकड़े सही और पूर्ण रूप में संग्रहित करने तथा निर्धारित कार्य समय सीमा में पूर्ण करने का आग्रह किया।

Rohit Thakur Pushes Holistic Development in Schools

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

India Targets Global Sports Equipment Market

NITI Aayog has released a comprehensive report titled “Realising the Export Potential of India’s Sports Equipment Manufacturing Sector”,...

Ayush-CISF Pact for Wellness Boost

In a move aimed at enhancing preventive healthcare and overall well-being of security personnel, the Ministry of Ayush...

HP Revamps Hospitals, Expands Medical Education

Himachal Pradesh Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu on Thursday announced that the state government will spend nearly Rs...

Illegal Khair Tree Felling Sparks Outrage

A large-scale case of illegal logging has come to light in the government forest area under Jhamber Panchayat,...